अज्ञात कारणों के चलते पंच सितारा होटल के गार्ड ने कमरे में फंदे से लटककर कर ली आत्महत्या।

 उधम सिंह राठौर – प्रधान सम्पादक

रुद्रपुर –  अज्ञात कारणों के चलते पंच सितारा होटल रेडिसन के गार्ड ने किराए के कमरे में फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। इसका पता चलते ही पुलिस पहुंची और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक मृतक के पास से एक सुसाइड नोट मिला है। जिसमें लिखा है कि उसके मोबाइल में आत्महत्या के कारणों की रिकार्डिंग है। ऐसे में पुलिस ने मोबाइल कब्जे में लेकर स्वजन को सूचना दे दी है।

यह भी पढ़ें 👉  नगरपालिका के स्टोर से पशु बाजार तक अनियमितताओं का खुलासा, 28 लाख के टेंडर पर सवाल, ईओ का वेतन रोकने के निर्देश।

 

पुलिस के मुताबिक मूलरूप से ग्राम बटौर बदायूं उत्तर प्रदेश निवासी 22 वर्षीय अजीत सिंह पुत्र सत्यपाल अटरिया रोड पर किराए के कमरे में रहता था। वह नैनीताल रोड स्थित पंच सितारा होटल रेडिसन ब्लू में गार्ड था। बताया जा रहा है कि शनिवार रात को उसने अपने किराए के कमरे में फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली।

यह भी पढ़ें 👉  सरकारी परिसंपत्तियों की होगी अनिवार्य मैपिंग और जियोफेंसिंग, दो माह में पोर्टल पर अपलोड करने के निर्देश।

 

 

देर रात मकान मालकिन प्रेमवती उसके कमरे के पास से गुजरी तो वह फंदे से लटका हुआ मिला। यह देख उसके होश उड़ गए। शोर होने पर आसपास के लोग भी एकत्र हो गए। सूचना पर सिडकुल चौकी प्रभारी पंकज कुमार पुलिस कर्मियों के साथ पहुंचे और जानकारी ली। साथ ही घटना की सूचना मृतक के स्वजनों को दी।

 

बाद में पुलिस ने पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम को भेज दिया। सिडकुल चौकी प्रभारी पंकज कुमार ने बताया कि मृतक के पास से एक सुसाइड नोट मिला। जिसमें उसने लिखा था कि सारी जानकारी उसके मोबाइल के रिकार्डिंग में है। इस पर पुलिस ने मोबाइल कब्जे में ले लिया।

यह भी पढ़ें 👉  सुंदरखाल के आपदा प्रभावित परिवारों के विस्थापन की मांग तेज, शासन-प्रशासन के खिलाफ ग्रामीणों में आक्रोश, मांग पूरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन।

 

चौकी प्रभारी ने बताया कि मोबाइल पर पासवर्ड लगा है। स्वजन को पासवर्ड की जानकारी है। उनके आने के बाद ही अजीत के मोबाइल रिकार्डिंग से आत्महत्या के कारणों का पता चलेगा।