सड़क हादसा : बस पलट जाने से बस में सवार 5 यात्री घायल।

ख़बर शेयर करें -

 उधम सिंह राठौर – प्रधान सम्पादक

पुणे जिले में पुलगांव के पास पुणे-अहमदनगर हाईवे पर रविवार सुबह एक निजी बस पलट जाने से बस में सवार 5 यात्री घायल हो गए। इन सभी को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  खबर का असर: एआरटीओ ऋषु तिवारी का बड़ा एक्शन, सघन चेकिंग में 30 चालान।

 

 

पुलिस के अनुसार दुर्घटनाग्रस्त बस आज सुबह पुणे से यात्रियों को लेकर अष्टविनायक दर्शन के लिए जा रही थी। अचानक पुलगांव के पास बस चालक का नियंत्रण बिगड़ गया, जिससे बस पलट गई।

यह भी पढ़ें 👉  “ऑपरेशन प्रहार” के तहत नशे में ड्राइविंग पर पुलिस का सख्त एक्शन।

 

घटना की जानकारी मिलते ही गांव वाले तत्काल मौके पर पहुंचे और इसकी सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद सभी यात्रियों को दुर्घटनाग्रस्त बस से निकालकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *