रामनगर में अपनी मांगों को लेकर वन निगम कर्मचारियों ने किया धरना प्रदर्शन।

रामनगर में अपनी मांगों को लेकर वन निगम कर्मचारियों ने किया धरना प्रदर्शन।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

शुक्रवार को उत्तराखंड वन विकास कर्मचारी संगठन पश्चिमी क्षेत्र के कर्मचारियों ने निगम कार्यालय में सरकार ओर निगम के अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जमकर प्रदर्शन किया तथा धरना स्थल पर हुई सभा में बोलते हुए निगम कर्मी उमेश चंद्र भट्ट ने कहा कि उत्तराखंड शासन द्वारा पिछले वर्ष 15 फरवरी को 19 सितंबर 1991 की वरिष्ठता का एक आदेश 23 दिसंबर 2002 को विनियमित हुए कर्मचारियों को वरिष्ठता का लाभ देने के लिए प्रदेश सरकार द्वारा जारी किया गया था।

यह भी पढ़ें 👉  देवभूमि की लोक संस्कृति हमारी पहचान, नई पीढ़ी को जड़ों से जोड़ना सामूहिक जिम्मेदारी: सीएम धामी।

 

 

 

तथा हाईकोर्ट इलाहाबाद के आदेश पर यह लाभ दिया गया उन्होंने बताया कि वर्तमान में उनका यह मामला उत्तराखंड हाई कोर्ट में चल रहा है लेकिन इसके बाद भी सरकार द्वारा इस आदेश को इस साल 20 जून को उप सचिव वन अनुभव द्वारा निरस्त कर दिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  नंदा देवी महोत्सव में सुरक्षा का चाक-चौबंद इंतजाम, ड्रोन से चप्पे-चप्पे पर नजर।

 

 

 

 

तथा इसी आदेश के तहत 9 जुलाई को प्रबंध निदेशक उत्तराखंड विकास निगम देहरादून द्वारा भी उसे आदेश को निरस्त कर दिया गया है जिससे समस्त निगम कर्मचारियों में आक्रोश बना हुआ है उन्होंने कहा कि आज निगम कर्मचारियों ने इसके विरोध में यह धरना प्रदर्षन किया है।

यह भी पढ़ें 👉  विकास और पर्यावरण के बीच संतुलन से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड, हिमालयी क्षेत्रों की धारण क्षमता का होगा वैज्ञानिक आकलन: सीएम धामी।