ग्रीन फील्ड अकैडमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, रामनगर का रिजल्ट शत प्रतिशत रहा, विद्यालय के अनेक बच्चों ने अच्छे अंक लाकर विद्यालय का मान बढ़ाया।

उधम सिंह राठौर – प्रधान सम्पादक

सीबीएसई द्वारा आज 10th और 12th क्लास के रिजल्ट घोषित किये गये, जिसमें ग्रीन फील्ड अकैडमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, रामनगर का रिजल्ट शत प्रतिशत रहा। विद्यालय के अनेक बच्चों ने अच्छे अंक लाकर विद्यालय का मान बढ़ाया। 12th क्लास में पायल रावत 91.2% अंक लाकर स्कूल टॉपर बनी वहीं जिया उर रहमान 86.4% द्वितीय स्थान पर रहे। सानिया 84.2 %, शालिनी शाह 72.2%, और नेहा रावत 72% ने अच्छे अंक लाकर विद्यालय का मान बढ़ाया।

यह भी पढ़ें 👉  एक-एक डकैत को कानून के कटघरे तक पहुंचाएंगे — SSP डॉ0 मंजूनाथ टीसी की कुशल रणनीति का असर, आज 02 डकैत, 02 तमंचे व ₹1.40 लाख बरामद, वरना कर जप्त, अब तक मास्टरमाइंड सहित 08 डकैतों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।

 

10th क्लास में नीतू चमोली ने 87% अंक लाकर विद्यालय को टॉप किया। वही कशिश नेगी 79% अंकों के साथ द्वितीय स्थान पर रही। स्वस्तिका रावत 78.4%, अक्षरा रावत 78.4%,रितिका सिंह 74.2% आदि अनेक बच्चों ने अच्छे अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया। विद्यालय प्रबंधन और अध्यापक दोनों बच्चों की उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  कई जनपदों की कमान संभालने वाले युवा IPS प्रहलाद नारायण मीणा की नई उड़ान, अब देशभर में वन्यजीव अपराध के नेटवर्क पर होगी IPS मीणा की नजर, बनभूलपुरा में ढाल, विजिलेंस में भ्रष्टाचार पर वार, कोरोना में सेवा और पैरा जंपिंग में साहस; अब WCCB में राष्ट्रीय कमान।

 

प्रधानाचार्य
ग्रीन फील्ड एकेडमी
सीनियर सेकेंडरी स्कूल
पीरूमदारा रामनगर (नैनीताल)

kj
tara