राज्य आंदोलनकारियों को क्षैतिज आरक्षण का लाभ न मिलने पर आक्रोश, कुमाऊं से प्रतिनिधिमंडल मिलेगा मुख्यमंत्री धामी से।

राज्य आंदोलनकारियों को क्षैतिज आरक्षण का लाभ न मिलने पर आक्रोश, कुमाऊं से प्रतिनिधिमंडल मिलेगा मुख्यमंत्री धामी से।

राज्य आंदोलनकारियों को क्षैतिज आरक्षण का लाभ न मिलने पर आक्रोश, कुमाऊं से प्रतिनिधिमंडल मिलेगा मुख्यमंत्री धामी से।

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

रामनगर/लखनपुर,  उत्तराखंड राज्य निर्माण सेनानियों को सरकारी सेवाओं में 10% क्षैतिज आरक्षण का लाभ न मिलने पर राज्यभर में नाराजगी बढ़ती जा रही है। इसी को लेकर शनिवार को लखनपुर में उत्तराखंड राज्य निर्माण सेनानी परिषद की एक बैठक आयोजित हुई, जिसकी अध्यक्षता रामनगर इकाई के अध्यक्ष चंद्रशेखर जोशी ने की।

यह भी पढ़ें 👉  हर चौराहे और मेले में पुलिस दिखाई दे रही है, व्यवस्था बहुत अच्छी है”—श्रद्धालु, SSP डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के कुशल मार्गदर्शन में नैनीताल पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था की श्रद्धालुओं ने की जमकर सराहना, माँ नंदा-सुनंदा महोत्सव में चप्पे-चप्पे पर पुलिस की मुस्तैदी, दूर-दराज से पहुंचे श्रद्धालुओं ने कहा—सुरक्षित माहौल और बेहतर व्यवस्थाओं से बढ़ा भरोसा।

बैठक में परिषद के अध्यक्ष भुवन जोशी ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा क्षैतिज आरक्षण का कानून बनने के बावजूद राज्य आंदोलनकारियों एवं उनके आश्रितों को इसका कोई प्रत्यक्ष लाभ नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने इसे सरकार की उपेक्षा बताया और कहा कि इससे आंदोलनकारियों में भारी आक्रोश है।

यह भी पढ़ें 👉  ठाकुरद्वारा से बाइक पर नाबालिग को रामनगर लाए दो युवा, शोर मचाने पर मस्जिद के पास छोड़कर फरार।

परिषद के संरक्षक पान सिंह रौतेला ने जानकारी दी कि आंदोलनकारियों के हितों की रक्षा के लिए “उत्तराखंड राज्य निर्माण सेनानी परिषद” नाम से संस्था के पंजीकरण की प्रक्रिया प्रगति पर है और पूरे प्रदेश में संपर्क अभियान चलाकर आंदोलनकारियों को संगठन से जोड़ा जा रहा है।

बैठक में यह निर्णय भी लिया गया कि आंदोलनकारियों की समस्याओं को सीधे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के समक्ष रखा जाएगा। इसके लिए कुमाऊं क्षेत्र का एक प्रतिनिधिमंडल शीघ्र ही मुख्यमंत्री से मिलेगा।

यह भी पढ़ें 👉  सुरक्षा के साथ आस्था भी—नंदा देवी महोत्सव में SSP नैनीताल डॉ0 मंजुनाथ टीसी, मेला क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्थाओं का निरीक्षण, अधिनस्थों को दिए निर्देश, माँ नंदा सुनंदा देवी की पूजा-अर्चना कर सभी के कुशल-मंगल की कामना।

इस अवसर पर परिषद के सचिव प्रभात ध्यानी, इंद्र सिंह मनराल, पान सिंह नेगी सहित कई राज्य आंदोलनकारी उपस्थित रहे। बैठक में सम्मेलन आयोजन और आगामी रणनीति को लेकर भी विचार-विमर्श हुआ।