24 घंटे में पुलिस का “ऑपरेशन ताला तोड़” सफल, लाखों उड़ाने वाला शातिर चोर दबोचा।

ख़बर शेयर करें -

24 घंटे में पुलिस का “ऑपरेशन ताला तोड़” सफल, लाखों उड़ाने वाला शातिर चोर दबोचा।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

हल्द्वानी में चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम देकर फरार हुए शातिर चोर को नैनीताल पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर ऐसा खुलासा किया, जिसने अपराधियों में हड़कंप मचा दिया। एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टी.सी. के सख्त निर्देशों पर मुखानी पुलिस ने सीसीटीवी, मुखबिर तंत्र और ताबड़तोड़ कार्रवाई के दम पर आरोपी को दबोच लिया

यह भी पढ़ें 👉  गर्जिया मंदिर क्षेत्र में शराब पीना पड़ा महंगा, चार युवक पुलिस के हत्थे चढ़े।

 

 

मामला मुखानी क्षेत्र के बच्ची नगर नंबर-1 का है, जहां कार्यालय का शटर उखाड़कर करीब साढ़े तीन लाख रुपये और जरूरी दस्तावेज चोरी कर लिए गए थे। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई थी। पीड़ित विक्रम सिंह कनवाल की तहरीर पर पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

यह भी पढ़ें 👉  युवाओं का भविष्य बचाने को मैदान में SSP NAINITAL मंजूनाथ टीसी, देवभूमि को नशा मुक्त बनाने की दिशा में ऐतिहासिक कदम, अब तक की सबसे बड़ी बरामदगी* *CM धामी के सपनों की देवभूमि में नहीं चलेगा नशे का कारोबार- SSP NAINITAL* *2 करोड लगभग कीमत की स्मैक के साथ दो नशे के सौदागरों को किया गिरफ्तार*

 

 

 

थानाध्यक्ष सुशील जोशी के नेतृत्व में गठित टीम ने दर्जनों सीसीटीवी कैमरे खंगाले, जिसमें एक संदिग्ध की गतिविधियां सामने आईं। इसके बाद पुलिस ने मुखबिर तंत्र सक्रिय किया और महज 24 घंटे के भीतर लामाचौड़ खास क्षेत्र से आरोपी बबलू को गिरफ्तार कर लिया।

 

 

तलाशी के दौरान आरोपी के पास से ₹3,17,500 नकद और चोरी हुआ आधार कार्ड बरामद हुआ। पुलिस के मुताबिक आरोपी का आपराधिक इतिहास भी खंगाला जा रहा है और कई अहम खुलासे हो सकते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  पर्यटकों के स्वागत के साथ डीएम की अपील, नियमों का पालन कर बनाएं यात्रा यादगार।

 

 

 

इस ताबड़तोड़ कार्रवाई के बाद पुलिस की कार्यशैली की जमकर चर्चा हो रही है। क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि “अब अपराधी बच नहीं पाएंगे, क्योंकि नैनीताल पुलिस एक्शन मोड में है।”

पुलिस टीम में थानाध्यक्ष सुशील जोशी, उपनिरीक्षक राजेंद्र सिंह, कॉन्स्टेबल रोहित और कॉन्स्टेबल पूरन सिंह शामिल रहे।