कशीपुर में घटी एक अजीबोगरीब घटना के तहत एक खेत मे चारा लेने गए एक वृद्ध को उसी के बैल ने पटक पटक कर मार डाला।

उधम सिंह राठौर – प्रधान सम्पादक

कशीपुर में घटी एक अजीबोगरीब घटना के तहत एक खेत मे चारा लेने गए एक वृद्ध को उसी के बैल ने पटक पटक कर मार डाला। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने काफी प्रयास कर उन्हें बचाने की कोशिश की लेकिन बचा नहीं पाए। दरअसल काशीपुर आईटीआई थाने के पैगा पुलिस चौकी क्षेत्र के निकटवर्ती ग्राम शिवलालपुर अमरझंडा निवासी 60 वर्षीय राम सिंह पुत्र टुंडा सिंह अपनी पत्नी के साथ गांव के निकट बहल पेपर मिल के निकट एक खेत से अपनी बुग्गी से चारा लेने आए थे।

यह भी पढ़ें 👉  बाबा केदारनाथ का आशीर्वाद लेकर नई जिम्मेदारी की ओर IPS प्रहलाद नारायण मीणा, फेसबुक पर साझा किया उत्तराखंड के लिए भावुक संदेश, उत्तराखंड में बनाई पहचान, अब देशभर में वन्यजीव अपराध नियंत्रण में उप निदेशक की संभाली कमान, IPS प्रहलाद नारायण मीणा की नई पारी।

 

 

 

उन्होंने अपनी बुग्गी से पालतू बैल को अलग कर उसे खेत मे चारा खाने के लिये छोड़ दिया। तभी बैल बिगड़ गया और राम सिंह पर हमला कर दिया और पटक पटक कर मार डाला। घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीण ट्रेक्टर लेकर मौके पर पहुँच गए परन्तु तब तक बैल ने राम सिंह को मौत के घाट उतार दिया था।

यह भी पढ़ें 👉  भाजपा की बुनियाद को मिला सम्मान! रामनगर में बूथ अध्यक्षों और शक्ति केंद्र संयोजकों के लिए संजय डॉल्बी ने आयोजित किया विशेष समारोह।

 

 

 

सूचना मिलने तहसीलदार युसूफ अली, पैगा चौकी प्रभारी जितेंद्र कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। उधर ग्रामीणों में खासा रोष व्याप्त था। ग्रामीणों का कहना था कि ऐसे में जब तक यह बैल खुला घूम रहा है तो किसी ना किसी की जान आफत में पड़ सकती है। उन्होंने बैल को पकड़ने की अलग स्थानीय प्रशासन से की।