रामनगर में निर्दलीय का परचम, मंजू नेगी बनीं ब्लॉक प्रमुख।

रामनगर में निर्दलीय का परचम, मंजू नेगी बनीं ब्लॉक प्रमुख।

उधम सिंह राठौर   प्रधान सम्पादक

रामनगर:
विकासखंड रामनगर में ब्लॉक पंचायत प्रमुख पद के लिए हुए चुनावी मुकाबले में लंबी जद्दोजहद के बाद नतीजा सामने आ गया है। निर्दलीय प्रत्याशी मंजू नेगी ने भाजपा उम्मीदवार को 19-12 मतों से हराकर जीत दर्ज की।

यह भी पढ़ें 👉  सरकारी परिसंपत्तियों की होगी अनिवार्य मैपिंग और जियोफेंसिंग, दो माह में पोर्टल पर अपलोड करने के निर्देश।

चुनाव के दौरान पूरे दिन गहमा-गहमी और तनातनी का माहौल रहा, लेकिन मतगणना पूरी होने के बाद मंजू नेगी के समर्थकों ने जमकर जश्न मनाया। उनकी जीत को विकास कार्यों और क्षेत्रीय समर्थन का नतीजा बताया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  कार्बेट में वन अपराधों की जांच के लिए वनकर्मियों को मिला कानूनी प्रशिक्षण, छह टीमों ने मौके पर तैयार किया क्राइम सीन।

वहीं, भाजपा खेमे के लिए यह हार बड़ा झटका मानी जा रही है, खासकर तब जब चुनाव से पहले विधायक पुत्र जगमोहन बिष्ट ने प्रशासन पर धांधली के आरोप लगाए थे। अब देखना होगा कि इस जीत के बाद क्षेत्रीय राजनीति में नए समीकरण कैसे बनते हैं।