रुद्रपुर क्षेत्र में नशे के विरुद्ध नशे के विरुद्ध विस्फोटक कार्यवाही, 540 ग्राम चरस के साथ एक अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

शादाब हुसैन  – संवाददाता

श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद उधमसिंह नगर महोदय द्वारा जनपद ऊधमसिंह नगर द्वारा नशे व मादक पदार्थों की रोक थाम तथा उधमसिंह नगर क्षेत्र में अवैध नशे के कारोबार करने वाले लोगों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये थे। जिस क्रम में दिनांक 07/01/2023 को श्रीमान पुलिस उपाधीक्षक ऑपरेशन महोदया व निरीक्षक श्री विजेन्द्र शाह प्रभारी SOG उधमसिंह नगर के नेतृत्व में ए०एन०टी०एफ० ऊधम सिंह नगर टीम व थाना रुद्रपुर पुलिस टीम द्वारा संयुक्त चैकिंग के दौरान भूरारानी रोड आर०ए०एन० चौराहा रुद्रपुर से अभियुक्त नितेश कुमार शर्मा पुत्र महेश कुमार शर्मा निवासी सिंह कालोनी पार्क के सामने रुद्रपुर को 540 ग्राम (आधा किलो) चरस मय तस्करी में प्रयुक्त मोटर साइकिल के साथ गिरफ्तार किया।

यह भी पढ़ें 👉  पीरूमदारा हाट बाजार में कथित वसूली का बड़ा खेल! विपिन चौधरी और सूरज चौधरी पर रोजाना 10 हजार रुपये मांगने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप, जिला पंचायत में पहुंची शिकायत।

 

 

 

बरामदा चरस के सम्बन्ध में पूछा तो अभियुक्त उपरोक्त द्वारा बताया गया कि मैं यह चरस बिन्दुखत्ता लालकुआ से लेकर आता हूं इस चरस को फुटकर में रुद्रपुर व ट्रा० कैम्प क्षेत्र व डिबडिबा क्षेत्र में उचित दामों में बेचता हूं। अभियुक्त उपरोक्त के विरुद्ध थाना कोतवाली रुद्रपुर में FIR NO. 19/2023 धारा 8/20/29/60 NDPS ACT के तहत अभियोग पंजीकृत कराया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  मरीजों की सेहत से खिलवाड़ का आरोप! हल्द्वानी बेस अस्पताल की व्यवस्थाओं पर सांसद अजय भट्ट ने मुख्यमंत्री से मांगी जांच।

 

 

*गिरफ्तार अभियुक्त-*

नितेश कुमार शर्मा पुत्र महेश कुमार शर्मा निवासी सिंह कालोनी पार्क के सामने रुद्रपुर

 

 

*बरामद माल -*

540 ग्राम (आधा किलो) चरस व तस्करी में प्रयुक्त मोटर साइकिल।

यह भी पढ़ें 👉  विज्ञान शिक्षा में नवाचार की मिसाल बनीं डॉ. विजेता बिष्ट, राज्य स्तर पर मिला सम्मान।

*मीडिया सेल*
*जनपद उधम सिंह नगर*