पूर्व सैनिको की समस्याओ से अवगत हुए कर्नल बिष्ट।

रोशनी पाण्डेय – सह सम्पादक

दिनांक 17 जनवरी 2022 को रामनगर के पूर्व सैनिको व वीर नारियो को, अपनें दिए हुए समय पर पहुचे कर्नल जी एस बिष्ट. जो की जिला सैनिक कल्याण बोर्ड हल्द्वानी में जिला सैनिक कल्याण अधिकारी के रूप में अपना कार्यभार संभाल कर प्रथम बार रामनगर पहुंचे. कर्नल बिष्ट द्वारा रामनगर आगमन पर अपनी कार्यशैली से सभी को अचम्भीत कर दिया, उनके द्वारा कई ऐसी समस्याए जो उनके अधिकार में है उसी समय निस्तारण कर दी गयी, जिससे मीटिंग में पहुंचे सभी पूर्व सैनिक व वीर नारिया उनके काम करने के तरीके से बहुत प्रभावित हुए. उन्होंने पूर्व सैनिको व वीर नारियो को मिलने वाली सभी सुविधाओ का जिक्र किया और उन पर प्राप्त होने वाली सभी अनुदानो का स्पस्टीकरण भी किया.सभी को सभी तरह की सुविधाओं का लाभ लेने हेतु अपनी और से पूर्णतः मदद देने की बात भी कही. उन्होंने बताया प्रत्येक पूर्व सैनिक व वीर नारी को पहले अपनी तरफ से कार्यवाही हेतु आगे आना पड़ेगा व उस पर होने वाली सभी कार्यवाही में वह स्वयं पूर्ण सहयोग करेंगे. उन्होने बताया किसी भी तरह की समस्या पर वह 24*7 कार्य हेतु समर्पित है. कोई भी पूर्व सैनिक या वीर नारी यदि जिला सैनिक कल्याण हल्द्वानी आते है तों उनसे जरूर मिले अपनी समस्याओ से जरूर अवगत कराये।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर रिसॉर्ट मामला: युवती की शिकायत पर दो कर्मचारियों के खिलाफ FIR दर्ज, पुलिस जांच शुरू।

 

कर्नल बिष्ट द्वारा रामनगर ब्लॉक प्रतिनिधि को निर्देशित किया गया की सभी तरह की वह सूचनाए जो पूर्व सैनिको को वीर नारियो को व उनके आश्रितो को जिला सैनिक कल्याण बोर्ड द्वारा प्राप्त होती है उन्हें बोर्ड पर चस्पा करें साँथ ही रामनगर क्षेत्र के सभी वीर सैनिको के फोटो भी दिवार पर लगाए.कर्नल बिष्ट द्वारा सैनिक विश्रामगृह का निरक्षण भी किया गया. साँथ ही विश्रामगृह की स्थिति सुधार हेतु आवश्यक कदम उठाने हेतु उपस्थित विश्राम गृह कार्यभार संचालक को निर्देशित किया.कर्नल बिष्ट द्वारा कहा गया पूर्व सैनिको, वीर नारियो व उनके आश्रितो को केवल कैंटीन सुविधा तक ही सिमित नहीं रहना चाहिए, उन्हें संगठन से जुड़ कर सभी सुविधाओं का लाभ प्राप्त करना चाहिए, आपस में एक दूसरे की समस्याओ को हल करना चाहिए अन्यथा आवश्यक हो तों समस्याओं को उन तक पहुँचाया जाए. औरनरी कैप्टेन भारद्वाज जी द्वारा कैंटीन कार्ड के किसी कारण से जमा होने अथवा रिन्यूअल पर जमा होने पर ब्राउनज़ कार्ड से पूर्व सैनिक व वीर नारियो को लिक्विर देने की बात रखी गयी,जिस पर जिला सैनिक कल्याण अधिकारी द्वारा त्वरित कार्यवाही कर सुविधा को शुरू करवा दिया गया है. वीर नारी द्वारा icard की समस्या बताये जाने पर,साँथ आये सम्बंधित अधिकारी को जल्द से जल्द औपचारिकता पूर्ण कर कार्ड बनाए जाने को निर्देशित किया।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में सुरक्षित बचपन अभियान के तहत विधिक जागरूकता शिविर, विद्यार्थियों को दी गई POCSO एक्ट की जानकारी।

 

 

बताया गया अगली बार से इस तरह की छोटी समस्याओं को यही रामनगर आकर दूर कर दिया जायेगा.पूर्व सैनिको द्वारा हाउस टैक्स व मालिकाना हक़ में पूर्व सैनिको के जीवित होने की दशा में उनकी पत्नियों के नाम किये गए घरो को भी कर मुक्त रखने व बनाये गए jio पर संसोधन हेतु बात रखी गयी.जिस पर कर्नल बिष्ट द्वारा जल्द आवश्यक कार्यवाही हेतु शासन स्तर पर बात रखने को कही गयी. व बताया गया जिला सैनिक कल्याण में जितने भी पूर्व सैनिक व वीर नारियो के आवश्यक दस्तावेज हाउस टैक्स माफी हेतु जमा किये गए है, उन पर जल्द विचार कर आवश्यक कार्यवाही की जायेगी.जिस हेतु ब्लॉक प्रतिनिधि को निर्देशित किया गया. पूर्व सैनिको व वीर नारियो द्वारा बैंक में सुविधा हेतु अलग से कर्मचारी या काउंटर रखने की बात रखी गयी, जिस हेतु अध्यक्ष पूर्व सैनिक कल्याण एवम उत्थान समिति सूबेदार मेजर कुलवंत सिंह द्वारा बताया गया की भारतीय स्टेट बैंक में पहले से ही एक कर्मचारी इस हेतु है, जिससे आप सुविधा का लाभ ले सकते है.पूर्व सैनिको व वीर नारियो को हो रही पेंशन समस्याओं पर त्वरित कार्यवाही हेतु कर्नल बिष्ट द्वारा अपनें सभी डाक्यूमेंट्स को सही रखने और जन्मतिथि पर विशेष तरह से ध्यान देने की बात कही गयी. उनके द्वारा बताया गया यदि कोई को इस तरह की समस्या से ग्रसित हो तों वह उनसे संपर्क कर सकता है. मीटिंग मे पूर्व सैनिक कल्याण एवम उत्थान समिति के अध्यक्ष श्री कुलवंत सिंह,उपाध्यक्ष दामोदर जोशी, सचिव भुवन सिंह डंगवाल,ब्लॉक प्रतिनिधि चन्दन सिंह मनराल, विश्राम गृह संरक्षक भगवत सिंह चौहान, समिति के कई सदस्य, वीरनारी और कई पूर्व सैनिक मौजूद रहे।