द्रौपदी का डांडा-2 में हुए हिमस्खलन हादसे में बरामद 07 शवों में से 03 को पहुँचाया गया। जॉलीग्रांट

अमित नोटियाल – सवांददाता

उत्तरकाशी

शनिवार को जिन 7 शवों को बेस कैम्प से मातली हेलीपैड लाया गया था उन प्रशिक्षणार्थियों के शवों का पोस्टमार्टम, पंचनामा आदि कार्यवाही पूर्ण कर 4 शवों को सम्बन्धित के परिजनों को सुपुर्द किया गया जो शवों को अपने पैतृक गांव, क्षेत्र ले गये। उधर 03 प्रशिक्षणार्थियों जो कि असम, मेघालय एवं प्रयागराज, उत्तरप्रदेश के हैं, उन शवों को पुलिस के साथ हिमालयन हॉस्पिटल, जौलीग्राण्ट, देहरादून संलेपन (Embalming) हेतु भेजा गया है।

 

यह भी पढ़ें 👉  15 नवंबर को कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के गेट का बहिष्कार करेंगे ग्रामीण! पर्यटकों की एंट्री से पहले स्थानीय जनता के लिए रास्ता खोलने की मांग, संघर्ष समिति ने आंदोलन का फूंका बिगुल।

 

जिन्हें वहाँ से उनके गन्तव्य हेतु भेजा जाएगा। SDRF वाहिनी मुख्यालय से एक टीम द्वारा हिमालयन हॉस्पिटल पहुँचकर 03 शवो को मोर्चरी में रखवाया गया।