छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के मद्देनजर दिनांक 09.07.2024 (मंगलवार) को जनपद के समस्त शासकीय, अर्द्धशासकीय एवं निजी विद्यालयों विद्यालयों में 01 दिवसीय अवकाश घोषित।

ख़बर शेयर करें -

छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के मद्देनजर दिनांक 09.07.2024 (मंगलवार) को जनपद के समस्त शासकीय, अर्द्धशासकीय एवं निजी विद्यालयों विद्यालयों में 01 दिवसीय अवकाश घोषित।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

आदेश

भारत मौसम विभाग, देहरादून से आज दिनांक 08 जुलाई, 2024 को अपरान्ह 02:00 बजे जारी पूर्वानुमान के अनुसार दिनॉक 09.07.2024 से दिनांक 11.07.2024 तक जनपद नैनीताल में कहीं-कहीं भारी वर्षा होने के साथ कहीं-कही गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने / वर्षा के तीव्र से अति तीव्र दौर (येलों एलर्ट) की सम्भावना व्यक्त की गई हैं। इसके साथ ही विगत दिवसों से जनपद में लगातार हो रही भारी वर्षा से नदी/नालों/गधेरों में हुई जल स्तर में वृद्धि, जलभराव एवं भूस्खलन से मार्गों के बंद होने के कारण आम जीवन भी प्रभावित हुआ है।

यह भी पढ़ें 👉  संतों के आशीर्वाद से बनेगा श्रेष्ठ उत्तराखण्ड, सनातन संस्कृति हमारी पहचान : मुख्यमंत्री धामी।

 

 

 

तत्क्रम में छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के मद्देनजर दिनांक 09.07.2024 (मंगलवार) को जनपद के समस्त शासकीय, अर्द्धशासकीय एवं निजी विद्यालयों (कक्षा 01 से 12 तक संचालित समस्त शैक्षणिक संस्थाओं) एवं समस्त आंगनवाड़ी केन्द्रों में 01 दिवसीय अवकाश घोषित किये जाने के आदेश पारित किये जाते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  *💥 दीवार फांदकर महिला की गरिमा पर हमला करने वाला विकृतकामी गिरफ्तार, हल्द्वानी पुलिस ने दिखाई तत्परता* 💥 *एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी का सख्त संदेश: महिलाओं की गरिमा से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा*

 

 

 

अतः मौसम विभाग द्वारा जारी चेतावनी/एलर्ट को देखते हुए दिनांक 09.07.2024 (मंगलवार) को जनपद नैनीताल क्षेत्रान्तर्गत समस्त शासकीय, अर्द्धशासकीय एवं निजी विद्यालय (कक्षा 01 से 12 तक संचालित समस्त शैक्षणिक संस्थाए) एवं समस्त आगनवाड़ी केन्द्र शैक्षणिक कार्यों हेतु बंद रहेंगे।

 

 

विचलन की दशा में सम्बन्धित के विरूद्ध कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।

दिनांक- 08.07.24

जिला मजिस्ट्रेट / अध्यक्ष, जनपद आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, ह०-

नैनीताल।

कार्यालय जिला मजिस्ट्रेट / अध्यक्ष, जनपद आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, नैनीताल।

दूरभाष सं0: 05942-231178/231179/231181/356712 ई-मेल: deocnainital@gmail.com

यह भी पढ़ें 👉  अपराधियों के खिलाफ SSP डॉ. मंजूनाथ टी.सी. का बुलडोजर एक्शन, 07 बंद दुकानों की चोरी का पर्दाफाश, 45+ मुकदमों वाले हिस्ट्रीशीटर 'पिद्दा' और साथी गिरफ्तार, लालकुआं, मुखानी व काठगोदाम में चोरी के मुकदमों का राजफाश, 2 लाख 28 हज़ार की नगदी, मोबाइल व मोटरसाइकिल बरामद, पुलिस टीम की एसएसपी ने थपथपाई पीठ।

संख्या

1104/13-सी.आर.ए. (आ.प्र.प्राधि.) / 2024-25

दिनांक ०४ जुलाई, 2024

प्रतिलिपि निम्नांकित को सूचनार्थ एवं आवश्यक कार्यवाही हेतु प्रेषित :-

1. वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, नैनीताल।

2. उप जिलाधिकारी, नैनीताल / धारी / कोश्याकुटौली / हल्द्वानी / कालाढूंगी / रामनगर।

3. मुख्य शिक्षाधिकारी, नैनीताल।

4. जिला शिक्षाधिकारी (माध्यमिक/ बेसिक), नैनीताल।

5. जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास, नैनीताल।

6. जिला सूचना अधिकारी, नैनीताल को दैनिक समाचार पत्रों के माध्यम से निःशुल्क प्रसारार्थ प्रेषित।

अपर जिला

मुख्य कार्यकारी अधिकारी, जनपद आपदा प्रबंधन प्राधिकरण,

नैनीताल।


ख़बर शेयर करें -