सिटी फॉरेस्ट परियोजना में तेजी लाने के निर्देश, जिलाधिकारी वंदना ने विकास कार्यों का किया मूल्यांकन।

ख़बर शेयर करें -

सिटी फॉरेस्ट परियोजना में तेजी लाने के निर्देश, जिलाधिकारी वंदना ने विकास कार्यों का किया मूल्यांकन।

 

 उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

 

जिलाधिकारी वंदना ने सोमवार देर सायं नगर हल्द्वानी अंतर्गत वन निगम के सिटी फॉरेस्ट का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वहां हो रहे विभिन्न विकास कार्यों की प्रगति की जानकारी अधिकारियों से ली।

यह भी पढ़ें 👉  निर्दलीय प्रत्याशी भुवन डंगवाल ने अपने समर्थकों के साथ कानिया, नई बस्ती, गोजानी,चोरपानी आदि क्षेत्रों में जनसंपर्क किया।

 

 

 

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने प्रभागीय वनाधिकारी उमेश तिवारी से वहॉ हो रहे कार्यों की जानकारी लेते हुए आवश्यक निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने आगामी 15 नवंबर तक हर हाल में सभी सुधारीकरण एवं अन्य निर्माण कार्य पूर्ण कराए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सिटी फारेस्ट का लाभ यहां की जनता को बेहतर रूप से मिले। जन सामान्य को विशेष रूप से सीनियर सिटीजन को एक बेहतर पर्यावरण की दृष्टि से बेहतर स्थान उपलब्ध हो।

यह भी पढ़ें 👉  आष्ट्रीय दिव्यांग युवा शक्ति फाउंडेशन को की दिव्यांग युवा कार्यकर्ता बैठक प्रधान कार्यालय पर सम्पन्न हुई।

 

 

जिलाधिकारी ने कहा कि उक्त पार्क का शीघ्र ही माननीय मुख्यमंत्री द्वारा लोकार्पण भी किया जाना प्रस्तावित है। इस दौरान डीएफओ उमेश तिवारी उप जिला अधिकारी परितोष वर्मा, एसडीओ शशिदेव आदि उपस्थित थे। इसके प्रसाद पश्चात जिलाधिकारी ने रामपुर रोड स्थित एच एन इंटर कॉलेज में मंगलवार को माननीय मुख्यमंत्री के भ्रमण कार्यक्रम की पूर्व तैयारी को लेकर स्थलीय निरीक्षण किया तथा इस संबंध में जानकारी लेते हुए अधिकारियों को सभी तैयारियां यथासमय पूर्ण करने के निर्देश अधिकारियों को दिए।

यह भी पढ़ें 👉  सड़क सुरक्षा के लिए सख्त कदम: बसों की फिटनेस और सुरक्षा नियमावली पर जोर

 

 

 

 

इस दौरान दर्जा राज्यमंत्री डॉ अनिल कपूर डब्बू, दिनेश आर्य,भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट,सहित अपर जिलाधिकारी पीआर चौहान,सिटी मजिस्ट्रेट एपी बाजपेयी, एसडीएम परितोष वर्मा आदि उपस्थित रहे।