कलयुगी बेटे ने पिता को पीट पीट कर मौत के घाट उतारा (आरोपी पुत्र गिरफ्तार पुलिस ने जेल भेजा)

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

खटीमा –  एक कलयुगी बेटे ने पिता को पीट पीट कर मौत के घाट उतार दिया। इस निर्दयी बेटे ने अपने माता-पिता के साथ इस तरह हैवानियत दिखाते हुए मारपीट की गंभीर पिता ने उपचार के दौरान दम तोड दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पिता के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पीएम के बाद शव को उनके परिजनों को सौंप दिया गया। वही पुलिस ने कलयुगी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ ज़रुरी कारवाई करते हुए, उसे उपकारागार हल्द्वानी भेज दिया है। खटीमा के श्रीपुर बिछुआ में 17 मार्च को यह के रहने वाले लक्ष्मण सिंह ने शाम के वक्त घर पहुंचा और किसी बात को लेकर अपने पिता धन सिंह आयु 65 वर्ष के साथ मारपीट शुरू कर दी।

यह भी पढ़ें 👉  विश्वकर्मा जयंती पर नैनीताल पुलिस ने की शस्त्रों और उपकरणों की पूजा, SSP डॉ. मंजुनाथ टीसी ने पुलिस लाइन में विधि-विधान से किया पूजन, पुलिसकर्मियों को दी शुभकामनाएं।

 

बेटे की पिटाई से धन सिंह बुरी तरह घायल हो गए। उन्हें समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां पीड़ित पिता ने उपचार के दौरान दम तोड दिया।इस मामले की सूचना धन सिंह के छोटे बेटे श्याम सिंह ने पुलिस को दी। सूचना पर मौके पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

यह भी पढ़ें 👉  रैली से पोस्टर तक पर रोक, MBPG छात्रसंघ चुनाव को लेकर पुलिस ने प्रत्याशियों को समझाए नियम।

 

जिसके बाद पुलिस ने आरोपी बेटे को घर से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने श्याम सिंह की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ धारा 302, सहित अन्य संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। जिसके बाद उसे कोर्ट में पेश किया। जहां से अदालत ने उसे जेल भेज दिया