कूड़े से कराह रहा था कोसी बैराज, टीम उतरी तो 100 किलो कचरा साफ।

कूड़े से कराह रहा था कोसी बैराज, टीम उतरी तो 100 किलो कचरा साफ।

 

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

रामनगर। जिलाधिकारी के निर्देशों के क्रम में शनिवार को कोसी बैराज, रामनगर-हल्द्वानी मार्ग पर व्यापक सफाई अभियान चलाया गया। उप जिलाधिकारी रामनगर, नगर पालिका परिषद रामनगर, सभासद राहुल रावत और कॉर्बेट क्लीन ट्रेल्स की संयुक्त टीम ने अभियान में हिस्सा लिया।

यह भी पढ़ें 👉  नंदा देवी महोत्सव में सुरक्षा का चाक-चौबंद इंतजाम, ड्रोन से चप्पे-चप्पे पर नजर।

 

 

 

अभियान के दौरान कोसी बैराज एवं आसपास के क्षेत्र में सड़क किनारे और सार्वजनिक स्थानों पर फैले कूड़े-कचरे को हटाया गया। टीम ने करीब 100 किलो कूड़ा एकत्रित किया।

यह भी पढ़ें 👉  गोपाल सिंह अधिकारी उर्फ गोपू पर हमला, दो दिन बाद आरोपी बैराज में नहाते गिरफ्तार।

 

 

 

अभियान का उद्देश्य कोसी बैराज क्षेत्र को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने के साथ ही लोगों को सार्वजनिक स्थलों पर कूड़ा न फेंकने के लिए जागरूक करना रहा। अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने लोगों से अपील की कि क्षेत्र की स्वच्छता बनाए रखने में सहयोग करें और कूड़ा निर्धारित स्थान पर ही डालें।

यह भी पढ़ें 👉  बंद मकान की रेकी से लेकर ताला तोड़ने तक… नैनीताल पुलिस ने चोरों का पूरा खेल किया बेनकाब, SSP डॉ. मंजूनाथ टी.सी. की सख्ती का असर—लालकुआं पुलिस ने चोरी के माल सहित एक अभियुक्त को दबोचा, फरार साथी की तलाश जारी।