कुमाऊँ आयुक्त दीपक रावत ने सोमवार को तल्लीताल से मल्लीताल, मॉल रोड नैनीताल का निरीक्षण किया।

ख़बर शेयर करें -

रोशनी पाण्डेय- सह सम्पादक

कुमाऊँ आयुक्त दीपक रावत ने सोमवार को तल्लीताल से मल्लीताल, मॉल रोड नैनीताल का निरीक्षण किया।  निरीक्षण के दौरान पर्यटकों का हब नैनीताल की मॉल रोड, तल्ली व मल्लीताल में पालिका की यथोचित सफाई व्यवस्था न पाए जाने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए अधिशासी अधिकारी को चेतावनी जारी करते हुए सफाई अभियान चलाकर सफाई कराने, यत्र तत्र पड़ी निर्माण सामग्री को 48 घण्टे के भीतर हटाने, नालों की सफाई करने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  दाबका में समय से पहले पूरा हुआ लक्ष्य, पिछले वर्ष की तुलना में 19 करोड़ रुपये अधिक राजस्व प्राप्त। कोसी और दाबका नदियों में खनन सत्र 2025-26 सफलतापूर्वक सम्पन्न, 34.52 करोड़ रुपये का राजस्व अर्जित।

 

माल रोड में पर्यटकों द्वारा किराये पर साइकिल/बाइक का संचालन किया जाता है किंतु कतिपय के पास वैध लाइसेंस नही है, इस सम्बंध में आरटीओ को जांच कर आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए। नगर की सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने हेतु संयुक्त मजिस्ट्रेट, आरटीओ व ईओ को स्थलीय निरीक्षण कर आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका नैनीताल आदि मौजूद थे।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी ने किया डॉ. अंबेडकर जिला विज्ञान संग्रहालय का लोकार्पण, कंडोलिया महोत्सव को मिलेगा राजकीय स्वरूप।

ख़बर शेयर करें -

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *