ढाबे पर सो रहे हैं युवक की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस।

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

गदरपुर – थानाक्षेत्र गदरपुर की ग्रामसभा मसीत में राष्ट्रीय राजमार्ग पर बौर पुल के पास स्थित चांद मुस्लिम ढाबे पर सो रहे युवक की अज्ञात ने गोली मारकर हत्या कर दी। घटना की सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई व जांच में जुट गई। मामला गदरपुर थाना क्षेत्र का है, गदरपुर के ग्राम मसीत में मुस्लिम चांद होटल पर टायर पंचर का काम करने वाले फरमान पुत्र जहूर निवासी ग्राम मसीत कमरे में सोया हुआ था। जिसके साथ उसके दो भाई भी सोए थे। प्रातः रोजा रखने से पूर्व सेहरी खाने के बाद उसके भाई नमाज के लिए मस्जिद चले गए। जिस दौरान तकरीबन प्रातः 5 बजे किसी अज्ञात व्यक्ति ने मृतक फरमान के दो गोलियां मारी जिसमें एक युवक के सिर से सटाकर तथा दूसरी सीने पर मारी गई। लोगों का कहना है कि प्रतिदिन की तरह जब मृतक की मां कमरे की सफाई के लिए जैसे ही पहुंची तो उसने युवक को मृत पाया।

यह भी पढ़ें 👉  "पहले हत्या, फिर आत्महत्या की कहानी! रामनगर में नवविवाहिता की मौत के मामले में पति समेत चार गिरफ्तार”

 

अपने बेटे को खून में लहूलुहान देख मां ने अपने होश खो दिए. चीखने- चिल्लाने की आवाज सुनकर घटनास्थल पर लोगों का जमावड़ा लग गया। मौके पर पहुंचे लोगों ने इसकी सूचना तत्काल गदरपुर थाना पुलिस को दी। सूचना पाकर तत्काल मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक काशीपुर, सीओ वंदना वर्मा, गदरपुर थाना अध्यक्ष,केलाखेड़ा थानाध्यक्ष भुवन जोशी सहित तमाम पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस का कहना है कि मौके पर फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया है तथा घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।