कुमाऊँ SOTF की बड़ी कार्रवाई — काशीपुर में नशे के कारोबार पर शिकंजा।

कुमाऊँ SOTF की बड़ी कार्रवाई — काशीपुर में नशे के कारोबार पर शिकंजा।

 

उधम सिंह राठौर –  प्रधान संपादक

हल्द्वानी/काशीपुर – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के “ड्रग्स फ्री उत्तराखण्ड” अभियान को गति देते हुए कुमाऊँ रेंज SOTF और औषधि नियंत्रक विभाग ने मंगलवार को काशीपुर में बड़ी कार्रवाई की। संयुक्त टीम ने थाना काशीपुर क्षेत्र के आर्यनगर रोड स्थित माता गर्जिया मेडिकल स्टोर पर छापा मारकर भारी मात्रा में प्रतिबंधित नशीली दवाएँ बरामद कीं।

टीम को मौके से Tramadol के 646 और Alprazolam के 953 कैप्सूल मिले। स्टोर स्वामी सौरभ सारस्वत वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका, जिसके बाद उसके खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  बाबा केदारनाथ का आशीर्वाद लेकर नई जिम्मेदारी की ओर IPS प्रहलाद नारायण मीणा, फेसबुक पर साझा किया उत्तराखंड के लिए भावुक संदेश, उत्तराखंड में बनाई पहचान, अब देशभर में वन्यजीव अपराध नियंत्रण में उप निदेशक की संभाली कमान, IPS प्रहलाद नारायण मीणा की नई पारी।

कार्रवाई औषधि निरीक्षक नीरज कुमार व निधि शर्मा, SOTF टीम और काशीपुर पुलिस की संयुक्त टीम ने की।


आईजी कुमाऊँ ने कहा — “नशे के हर स्रोत को जड़ से समाप्त किया जाएगा, कोई ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।”