अल्लीखॉ में अवैध आरा मशीन व लकड़ी भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, शीशम-सागौन के 59 नग बरामद

अल्लीखॉ में अवैध आरा मशीन व लकड़ी भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, शीशम-सागौन के 59 नग बरामद।

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

 

रामनगर/काशीपुर, 24 सितम्बर 2025।
अल्लीखॉ क्षेत्र में बुधवार को वन विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने अवैध आरा मशीन और लकड़ी भंडारण का भंडाफोड़ किया। सुबह 11:20 बजे शुरू हुई इस छापेमारी का नेतृत्व उप प्रभागीय वनाधिकारी जसपुर संदीप गिरी और उप प्रभागीय वनाधिकारी, वन सुरक्षा दल किरन साह ने किया।

यह भी पढ़ें 👉  ठाकुरद्वारा से बाइक पर नाबालिग को रामनगर लाए दो युवा, शोर मचाने पर मस्जिद के पास छोड़कर फरार।

छापे में मोहम्मद इस्लाम पुत्र हाजी जमीर अहमद, निवासी हजरतनगर, अल्लीखॉ के टाल में एक अवैध आरा मशीन संचालित पाई गई। इसके अतिरिक्त, हजरतनगर अल्लीखॉ, काशीपुर में अवैध भंडारण से 13 नग शीशम और 46 नग सागौन के प्रकाष्ठ विभिन्न नाप में बरामद किए गए।

यह भी पढ़ें 👉  जनसुनवाई में आयुक्त दीपक रावत का बड़ा एक्शन, मौके पर निपटाए भूमि विवाद और जनसमस्याएं, प्लॉट विवाद में क्रेता को लौटाए 5 लाख, तुमड़िया डैम की सरकारी जमीन से कब्जा हटाने के निर्देश।

बरामद लकड़ी और आरा मशीन को भारतीय वन अधिनियम 1927 (उत्तरांचल संशोधन) 2001 के तहत अपराध मानते हुए विभागीय अभिरक्षा में लेकर रामनगर कार्यशाला परिसर में सुरक्षित रखा गया। मौके पर फर्द भी तैयार की गई और तीनों प्रकरणों में विधिक कार्यवाही गतिमान है।