नैनीताल पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन: 24 से 48 घंटे में तीन संगीन मामलों का खुलासा, सभी आरोपी गिरफ्तार।

ख़बर शेयर करें -

नैनीताल पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन: 24 से 48 घंटे में तीन संगीन मामलों का खुलासा, सभी आरोपी गिरफ्तार।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

हल्द्वानी/नैनीताल। नैनीताल पुलिस ने लगातार तीन संगीन मामलों में त्वरित कार्रवाई, सटीक रणनीति और प्रभावी पुलिसिंग का परिचय देते हुए आरोपियों को बेहद कम समय में गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। सीसीटीवी फुटेज, मैन्युअल और टेक्निकल सर्विलांस, मुखबिर तंत्र तथा लगातार दबिश के दम पर पुलिस ने तीनों मामलों का शीघ्र खुलासा कर यह संदेश दिया कि जिले में अपराधियों के लिए बच निकलना आसान नहीं है।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में सड़क किनारे निर्माण सामग्री रखने वालों पर प्रशासन की कार्रवाई, 8 चालान काटे।

 

 

 

पहले मामले में मुखानी क्षेत्र में 30 जुलाई को बुजुर्ग महिला से सोने का कुंडल झपटने की घटना का पुलिस ने महज 48 घंटे में खुलासा करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लूटा गया कुंडल भी बरामद कर लिया।

यह भी पढ़ें 👉  ऑपरेशन प्रहार के तहत रामनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 5.29 ग्राम स्मैक के साथ आरोपी गिरफ्तार।

 

 

 

दूसरे मामले में हरिपुर जमन सिंह में प्रॉपर्टी विवाद के दौरान फायरिंग की सूचना पर हल्द्वानी पुलिस ने कुछ ही घंटों में आरोपी को बेलबाबा क्षेत्र से गिरफ्तार कर उसके कब्जे से अवैध .32 बोर तमंचा और जिंदा कारतूस बरामद किए।

 

 

 

वहीं तीसरे मामले में तीनपानी क्षेत्र में चापड़ और छुरे से हुए जानलेवा हमले के तीनों आरोपियों को पुलिस ने 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे पहुंचा दिया।

यह भी पढ़ें 👉  तीनपानी में चापड़-छुरे से हमला करने वाले तीनों आरोपी गिरफ्तार, पुलिस की त्वरित कार्रवाई।

 

 

 

पुलिस का कहना है कि आधुनिक तकनीक, त्वरित रिस्पांस और प्रभावी फील्ड ऑपरेशन के जरिए अपराधियों पर लगातार शिकंजा कसा जा रहा है। नैनीताल पुलिस ने स्पष्ट संदेश दिया है कि किसी भी अपराध में शामिल आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार कर कानून के दायरे में लाया जाएगा।


ख़बर शेयर करें -