लोहाघाट जीजीआईसी की छात्राएं गंदा पानी पीने को मजबूर 1 महीने से क्षतिग्रस्त पड़ी है पेयजल लाइन जल संस्थान बेखबर ।

नाजिम कुरैशी – संवाददाता

लोहाघाट के अटल उत्कृष्ट जीजीआईसी की छात्राओं को शुद्ध पेयजल तक नसीब नहीं हो पा रहा है पिछले 1 महीने से विद्यालय की पेयजल लाइन क्षतिग्रस्त पड़ी है विद्यालय प्रबंधन द्वारा जल संस्थान से बार-बार कहने के बाद भी जल संस्थान के द्वारा कोई संज्ञान नहीं लिया गया जिस कारण छात्राएं बोरिंग का गंदा मटमैला पानी पी रही है जिस कारण छात्राओं के बीमार होने का खतरा बढ़ चुका है ।

यह भी पढ़ें 👉  पत्नी गीता धामी संग मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने मनाया करवाचौथ का पर्व।

 

छात्राओं ने कहा पिछले 1 महीने से स्कूल की पेयजल लाइन टूटी है जिस कारण उन्हें शुद्ध पानी नहीं मिल पा रहा है जिस कारण उन्हें बोरिंग का गंदा पानी पीना पड़ा है पेयजल ना आने का असर स्कूल में बनने वाले मिड डे मील में भी पड़ रहा है भोजन माता मिड डे मील पकाने के लिए दूसरी जगह से पानी भर कर ला रही है लेकिन जल संस्थान के अधिकारी बेखबर है ।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में सड़कों पर मौत का सामान! तड़के 4 बजे एआरटीओ का छापा, अवैध जुगाड़ और ओवरलोडिंग पर कार्रवाई।

 

विद्यालय की छात्राओं वह भोजन माताओं ने जल्द से जल्द विद्यालय की पेयजल लाइन को ठीक करने की मांग की है वही अभिभावक संघ में भी जल संस्थान के खिलाफ काफी आक्रोश है हालांकि सरकार ने लोहाघाट जीजीआईसी को अटल उत्कृष्ट जीजीआईसी बना दिया है और और सभी सुविधाएं देने के दावे किए गए हैं लेकिन वहां की छात्राओं को पीने तक के लिए शुद्ध पेयजल नसीब नहीं है प्रशासन ने इसका संज्ञान लेना चाहिए ।

यह भी पढ़ें 👉  राज्य स्थापना दिवस की तैयारियों में जुटा नैनीताल प्रशासन, शहीदों को श्रद्धांजलि के साथ शुरू होंगे भव्य कार्यक्रम।