युवक की सांप काटने से मौत, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर लापरवाही का आरोप

युवक की सांप काटने से मौत, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर लापरवाही का आरोप।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक     

रामनगर- सोमवार की देर रात एक युवक की घर में सोने के दौरान जहरीले सांप के काटने से दर्दनाक मौत हो गई घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। आपको बता दे की ग्राम टेढ़ा निवासी 23 वर्षीय राहुल रावत अपने किसी निजी कार्य से अपने पैतृक गांव अल्मोड़ा जनपद के सल्ट विधानसभा के ग्राम देवाल किसी काम से गया था।

 

यह भी पढ़ें 👉  बाबा केदारनाथ का आशीर्वाद लेकर नई जिम्मेदारी की ओर IPS प्रहलाद नारायण मीणा, फेसबुक पर साझा किया उत्तराखंड के लिए भावुक संदेश, उत्तराखंड में बनाई पहचान, अब देशभर में वन्यजीव अपराध नियंत्रण में उप निदेशक की संभाली कमान, IPS प्रहलाद नारायण मीणा की नई पारी।

 

 

बताया जाता है कि बीती रात वह अपने गांव में अपने चाचा के साथ सो रहा था इसी बीच उसे जहरीले सांप ने काट लिया पता चलने के बाद परिजन उसे देवाल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जहां 3 घंटे तक चिकित्सकों ने उसकी उपचार किया लेकिन हालत गंभीर होने के बाद उसे रामनगर सरकारी अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया परिजनों से उपचार के लिए रामनगर ले लेकिन यहां भी उसकी हालत गंभीर होने के चलते उसे रेफर कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  दीपावली और धनतेरस पर नैनीताल पुलिस का हाईटेक पहरा, 233 सीसीटीवी कैमरों से होगी चप्पे-चप्पे की निगरानी, ड्रोन से भी रखी जाएगी नजर।

 

 

 

 इसके बाद परिजन उसे बाजपुर ले गए जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया मामले में देवाल के पूर्व ग्राम प्रधान गोपाल सिंह रावत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सकों को लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि इस स्वास्थ्य केंद्र में मरीज को मिलने वाली स्वास्थ्य सुविधाएं पूरी तरह बदहाल हो चुकी है कई बार अवगत कराने के बाद भी आज तक यहां पर स्वास्थ्य सुविधाओं में कोई सुधार नहीं हुआ है।

यह भी पढ़ें 👉  बनभूलपुरा में नशा तस्करी पर पुलिस का बड़ा प्रहार, 50 नशीले इंजेक्शनों के साथ 21 वर्षीय युवक गिरफ्तार।

 

 

 

जिससे इस क्षेत्र में रहने वाले ग्रामीणों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। वहीं घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।