दुखद : उत्तराखंड का लाल लद्दाख सीमा पर शहीद, क्षेत्र में शोक की लहर।

ख़बर शेयर करें -

दुखद : उत्तराखंड का लाल लद्दाख सीमा पर शहीद, क्षेत्र में शोक की लहर।

 

उधम सिंह राठौरप्रधान संपादक

 

 

उत्तराखंड के उत्तरकाशी जनपद का लाल लद्दाख सीमा पर शहीद हो गया है। सेना के जवान की शहादत की सूचना मिलते ही घर मे कोहराम मच गया है, तथा गांव व क्षेत्र में शोक की लहर ब्याप्त है। भारतीय सेना में लेह-लद्दाख बॉर्डर पर तैनात उत्तरकाशी जिले के तहसील बड़कोट सरनौल गांव का लाल श्रवण चौहान की अचानक तबियत से दर्दनाक मौत हो गई है जिससे क्षेत्र में मातम पसरा हुआ है।

यह भी पढ़ें 👉  IPL पर सट्टेबाजी का खेल बेनकाब, नैनीताल पुलिस का कालाढूंगी-हल्द्वानी में ताबड़तोड़ एक्शन।

 

 

बता दें कि श्रवण कुमार चौहान पुत्र शूरवीर सिंह चौहान भारतीय सेना की 14वीं बटालियन में लेह -लद्दाख बोर्डर में तैनात थे। गुरुवार को अचानक स्वास्थ्य खराब होने से सेना ने उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उपचार के दौरान उनका देहांत हो गया है।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में रिज़ल्ट का जलवा! एम0 पी0 हिंदू इंटर कॉलेज ने फिर मारी बाज़ी, 96.4% रहा शानदार परीक्षाफल”

 

 

उनके शहीद होने की खबर से पूरे क्षेत्र में मातम छा गया है। उनका पार्थिव शरीर शुक्रवार सुबह चंडीगढ़ पहुंचा है। चंडीगढ से भारतीय सेना के एंबुलेंस से सड़क मार्ग होते उनके पैतृक गांव सरनौल पार्थिव शरीर लाया जा रहा है। श्रवण के दो भाई अन्य भी भारतीय सेना में तैनात है। उनके माता पिता गांव में खेतिबाड़ी का कार्य करते है।

यह भी पढ़ें 👉  112 पर झूठी चाकूबाजी की सूचना, नशे में युवक ने किया ड्रामा — पुलिस का ₹5000 चालान।

 

 

 

शहीद श्रवण 2017 में भारतीय सेना में भर्ती हुए थे। 27 वर्षीय श्रवण के शहीद होने की सूचना पर गांव व क्षेत्र में मातम छाया हुआ है।श्रवण अविवाहित था।