सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डाक्टरों व अन्य कर्मचारियों का किया जा रहा मानसिक और शारीरिक शोषण।

ख़बर शेयर करें -

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डाक्टरों व अन्य कर्मचारियों का किया जा रहा मानसिक और शारीरिक शोषण।

 

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान सम्पादक

 

रिखणीखाल- रिखणीखाल के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रभारी चिकित्साधिकारी डाक्टर हेमन्त द्वारा अपने मातहत डाक्टरों व अन्य कर्मचारियों का मानसिक, शारीरिक व आर्थिक शोषण किया जा रहा। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रिखणीखाल में वर्तमान में तैनात प्रभारी चिकित्साधिकारी द्वारा लगातार अपने अधीनस्थ डाक्टर व कर्मचारियों का लगातार शोषण किया जा रहा है,जैसा कि उन्होंने शिकायती पत्र में लिखा है।

यह भी पढ़ें 👉  *बकरीद और पर्यटन सीजन पर SSP मंजुनाथ TC का अलर्ट:* *देवभूमि में अराजकता बर्दाश्त नहीं: बकरीद, चारधाम यात्रा और पर्यटन सीजन को सकुशल संपन्न करना हमारी प्राथमिकता* *किसी भी अच्छा या व्यक्ति द्वारा कानून से खिलवाड़ किया तो होगी कड़ी कार्यवाही, चप्पे-चप्पे पर पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा बल तैनात* *सांप्रदायिक सौहार्द बनाये रखने की अपील, सार्वजनिक स्थानों, सड़कों, गली, लिंक रोड, मैदान में नमाज़ और सार्वजनिक कुर्बानी पर रोक, सोशल मीडिया पर पैनी नजर*

 

 

 

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के समस्त कर्मचारियों ने मुख्य चिकित्साधिकारी पौड़ी गढ़वाल को दो पृष्ठ का शिकायती पत्र भेजा है तथा अन्य जनप्रतिनिधियों व अधिकारियो को भी प्रतिलिपि भेजी है।उसमें क्रमशः विन्दुवार 15 आरोपों की सूची दी है।इन पीड़ित कर्मचारियों कि कहना है कि हमारी मांग है कि ऐसे प्रभारी चिकित्साधिकारी का तबादला शीघ्र अन्यत्र किया जाये ताकि अस्पताल की व्यवस्था सुचारू चल सके।

यह भी पढ़ें 👉  फेक नैरेटिव से सावधान रहें” : हल्द्वानी में सीएम धामी ने युवाओं को दिया डिजिटल राष्ट्र निर्माण का मंत्र।

 

 

 

इनका आतंक इतना फैला है कि गांवों में तैनात ए एन एम तक इन साहिब से परेशान व दुखी हैं। जैसे रश्मि भट्ट तिमलसैण व किरन राठौर बडियारगाव आदि।ए एन एम किरन राठौर ने तो मानसिक तनाव ,टेंशन के कारण अपनी जीवनलीला ही समाप्त कर दी।अब आप सोच सकते हैं कि इन विपरीत परिस्थिति में वहां जाने वाले बीमार मरीज व गर्भवती महिलाओं का इलाज कैसे होता होगा।इसी से सहज अंदाजा लगा सकते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  *SSP NAINITAL डॉ0 मंजूनाथ टी०सी० के नेतृत्व में नैनीताल पुलिस का बड़ा सुरक्षा ऑपरेशन, बकरीद पर जिलेभर में अभेद्य सुरक्षा* *अराजकता फैलाने वालों पर रहेगी सख्त कार्यवाही, पुलिस का बढ़ाया मनोबल*

 

 

 

धन उगाही की खबरें भी हैं जो कि एम्बुलेंस चालक माध्यम है।एम्बुलेंस वाहन का दुरुपयोग भी होता रहता है।जो निजी कार्यों, सब्जी आदि लाने में देखा गया है।जब मरीज को जरूरत होती है उस समय तेल खत्म होने का बहाना किया जाता है या वाहन पंचर कहकर टाल दिया जाता है।