भाजपा में और बढ़ी भगदड़, अब तक 12 विधायक टूटे।

ख़बर शेयर करें -

उत्तर प्रदेश की सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (BJP) में भगदड़ सी मच गई है। अब तक कुल 11 विधायकों ने इस्तीफा दे दिया है। इनमें स्वामी प्रसाद मौर्य जैसे मंत्री भी शामिल हैं, जिन्होंने कल भगवा पार्टी पर ओबीसी और दलितों को नजरअंदाज करने का आरोप लगाते हुए इस्तीफा दे दिया था। आज इस्तीफा देने वाले विधायकों में विनय शाक्य, मुकेश वर्मा और सीताराम वर्मा का नाम शामिल है। वहीं योगी सरकार में मंत्री रहे धर्मपाल सिंह सैनी ने भी पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। सूत्रों से मिल रही जानकारी के मुताबिक, बाला प्रसाद अवस्थी और राम फेरन पांडे ने भी बीजेपी से इस्तीफा दे दिया है। इन सभी को मिलाकर अकेले गुरुवार को ही 6 विधायक पार्टी से इस्तीफा दे चुके हैं।

यह भी पढ़ें 👉  हरदोई में शिल्पी कुशवाहा हत्याकांड: पीड़ित परिवार से मिलने जा रहे सामाजिक कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रोका, कई जगह हाउस अरेस्ट।

 

योगी सरकार के मंत्री धर्मपाल सिंह सैनी ने सरकारी आवास और सुरक्षा लौटा दी है। माना जा रहा है कि किसी भी वक्त अखिलेश यादव से मुलाकात कर समाजवादी पार्टी में शामिल हो सकते हैं। वहीं, आज ही सुबह शिकोहाबाद के विधायक मुकेश वर्मा ने भी भगवा पार्टी का दामन छोड़ दिया। उनके भी सपा जॉइन करने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *