त्योहारी सीजन के दौरान नैनीताल पुलिस अलर्ट — बाजारों में बढ़ाई गश्त, डॉग स्क्वॉड व बम डिस्पोजल टीम की चेकिंग तेज।

त्योहारी सीजन के दौरान नैनीताल पुलिस अलर्ट — बाजारों में बढ़ाई गश्त, डॉग स्क्वॉड व बम डिस्पोजल टीम की चेकिंग तेज।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान सम्पद

 

नैनीताल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देशन में नैनीताल पुलिस त्योहारी सीजन के दौरान अलर्ट मोड में कार्यरत है। पुलिस की टीमें बाजार क्षेत्रों, बस अड्डों, रेलवे स्टेशन और सार्वजनिक स्थलों पर प्रभावी गश्त कर रही हैं।

यह भी पढ़ें 👉  पीरूमदारा हाट बाजार में कथित वसूली का बड़ा खेल! विपिन चौधरी और सूरज चौधरी पर रोजाना 10 हजार रुपये मांगने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप, जिला पंचायत में पहुंची शिकायत।

बम डिस्पोजल स्क्वॉड और डॉग स्क्वॉड की टीमें लगातार चेकिंग अभियान चला रही हैं। सुरक्षा की दृष्टि से सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से भी निगरानी रखी जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  मिठास में मिलावट का शक! रामनगर में गुड़ कारोबारियों के प्रतिष्ठानों पर खाद्य सुरक्षा विभाग की जांच।

थाना पुलिस द्वारा संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग व पूछताछ की जा रही है, वहीं आम जनता, यात्रियों और दुकानदारों को सतर्क रहने की अपील की गई है। पुलिस ने कहा है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि या आपात स्थिति की सूचना तुरंत 112, मेला कंट्रोल रूम या पुलिस कंट्रोल रूम को दें।

यह भी पढ़ें 👉  SSP मंजूनाथ टीसी की सख्ती का दिखा असर, नैनीताल पुलिस ने 55.25 लाख के 250 गुमशुदा मोबाइल बरामद कर लौटाई लोगों की मुस्कान।

– मीडिया सैल, नैनीताल पुलि