नैनीताल पुलिस का नशे पर वार लगातार, SOG व मुखानी पुलिस की संयुक्त टीम ने चरस तस्कर को किया गिरफ्तार।

ख़बर शेयर करें -

नैनीताल पुलिस का नशे पर वार लगातार, SOG व मुखानी पुलिस की संयुक्त टीम ने चरस तस्कर को किया गिरफ्तार।

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

नैनीताल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा के ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन के तहत चलाए जा रहे अभियान में पुलिस को एक और सफलता हाथ लगी है। SOG प्रभारी राजेश जोशी व मुखानी थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने एक चरस तस्कर को दबोच लिया।

यह भी पढ़ें 👉  डेटा आधारित सुशासन की दिशा में उत्तराखण्ड का बड़ा कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला का किया शुभारम्भ

जानकारी के मुताबिक, 25 सितंबर 2025 को मुखानी थाना क्षेत्र के नंदपुर लामाचौड़ स्थित अतिथि रेस्टोरेंट के सामने दबिश दी गई। यहां पुलिस ने आरोपी नीरज कुमार (25) पुत्र फिरोज राम निवासी फतेहपुर गुजरोड़ा थाना मुखानी को पकड़ लिया। तलाशी में उसके पास से 353 ग्राम अवैध चरस बरामद हुई।

यह भी पढ़ें 👉  नवीन आपराधिक कानूनों के क्रियान्वयन को लेकर सचिवालय में उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना मुखानी में एनडीपीएस अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।

पुलिस टीम

  • राजेश जोशी, प्रभारी SOG

  • उप निरीक्षक नरेंद्र कुमार

  • कांस्टेबल परविंदर राणा

  • कांस्टेबल अरुण राठौर (SOG)

  • कांस्टेबल संतोष (SOG)

  • कांस्टेबल भूपेंद्र जेठा (SOG)

यह भी पढ़ें 👉  दाबका में समय से पहले पूरा हुआ लक्ष्य, पिछले वर्ष की तुलना में 19 करोड़ रुपये अधिक राजस्व प्राप्त। कोसी और दाबका नदियों में खनन सत्र 2025-26 सफलतापूर्वक सम्पन्न, 34.52 करोड़ रुपये का राजस्व अर्जित।

मीडिया सेल, नैनीताल पुलिस


ख़बर शेयर करें -