निकाय चुनाव से पूर्व नैनीताल पुलिस का सुरक्षा अभियान तेज।

ख़बर शेयर करें -

निकाय चुनाव से पूर्व नैनीताल पुलिस का सुरक्षा अभियान तेज।

 

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

 

नैनीताल पुलिस ने जनपद में नगर निकाय चुनाव को शान्तिपूर्ण सम्पन्न कराने हेतु हल्द्वानी, बनभूलपुरा, लालकुआं तथा काठगोदाम क्षेत्र में निकाला फ्लैग मार्च

आगामी नगर निकाय चुनाव को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष रूप में संपन्न कराने हेतु  प्रहलाद नारायण मीणा, एसएसपी नैनीताल के निर्देशन में नैनीताल पुलिस द्वारा लगातार सभी थाना क्षेत्रों में फ्लैग मार्च तथा चेकिंग की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  कैंची धाम मे उमड़ा आस्था का महासैलाब, देश-विदेश से पहुंच रहे हजारों श्रद्धालु,  किसी भी बैरियर पर नहीं रोके जा रहे भक्त, शटल सेवाओं से हो रहा सुगम आवागमन, SSP डॉ. मंजूनाथ टीसी की निगरानी में सुरक्षा और यातायात व्यवस्था पूरी तरह चाक-चौबंद।

 

 

 

जिस क्रम में आज प्रकाश चंद्र एसपी सिटी हल्द्वानी के मार्गदर्शन में पुलिस टीमों द्वारा हल्द्वानी, लालकुआ, बनभूलपुरा तथा काठगोदाम क्षेत्र में फ्लैग मार्च निकाला गया।

 

 

 

✅  राजेश यादव, प्रभारी निरीक्षक हल्द्वानी एवं थानाध्यक्ष वनभूलपुरा नीरज भाकुनी के नेतृत्व में पुलिस द्वारा कोतवाली हल्द्वानी के राजपुरा क्षेत्र में तथा थाना बनभूलपुरा के लाइन नंबर 17, बड़ी रोड, छोटी रोड, लाइन नंबर 8, नई बस्ती, राजपुरा, इंदिरा नगर, कल्याणपुरा आदि स्थानों पर फ्लैग मार्च निकाला गया।

यह भी पढ़ें 👉  कैंची धाम मेले को लेकर नैनीताल पुलिस की अपील, यात्रा से पहले जरूर देखें ट्रैफिक प्लान।

 

 

 

✅  दिनेश सिंह फर्त्याल, प्रभारी निरीक्षक लालकुआं के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा लालकुआं क्षेत्र के वार्ड नंबर 1, 2, 3 व 4 में फ्लैग मार्च निकाला गया।

 

 

 

✅  दीपक बिष्ट, थानाध्यक्ष काठगोदाम के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा पंचक्की, दमुवादूंगा तथा चौंफला चौराहा में फ्लैग मार्च निकाला गया।

 

 

 

पुलिस द्वारा फ्लैग मार्च निकालकर जनता को निकाय चुनाव के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने का संदेश दिया। स्थानीय लोगों से चुनाव के दौरान शांति बनाए रखने तथा क्षेत्र में अराजकता फैलाने का प्रयास करने वाले अवांछनीय तत्वों के बारे में पुलिस को तत्काल सूचित करने की अपील की गई।

यह भी पढ़ें 👉  🚨 "कैंची धाम में अनुशासनहीनता पर 02 पुलिस कर्मियों पर बड़ी कार्यवाही, SSP डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने दिया सख्त संदेश" 🔥 "वर्दी पहनकर अपराध करने वालों को नहीं मिलेगी ढाल, SSP का स्पष्ट ऐलान"

 

 

 

चुनावों के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

फ्लैग मार्च के दौरान यह भी सूचित किया जा रहा है कि चुनावी माहौल के दौरान किसी भी प्रकार की अराजकता को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कानून व्यवस्था को प्रभावित करने वाले तत्वों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही की जाएगी।