जिलाधिकारी वंदना ने नैनीताल जनपद के अन्तर्गत स्वीकृत रानीबाग-नैनीताल रोप-वे परियोजना के सम्बन्ध मे सम्बन्धित कार्यदायीं संस्था एवं अधिकारियों से विस्तार से जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।

ख़बर शेयर करें -

Dm nainital जिलाधिकारी वंदना ने नैनीताल जनपद के अन्तर्गत स्वीकृत रानीबाग-नैनीताल रोप-वे परियोजना के सम्बन्ध मे सम्बन्धित कार्यदायीं संस्था एवं अधिकारियों से विस्तार से जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

Dm nainital .नैनीताल 10 जुलाई 2023 जिलाधिकारी वंदना ने सोमवार को जिला कार्यालय नैनीताल में नैनीताल जनपद के अन्तर्गत स्वीकृत रानीबाग-नैनीताल रोप-वे परियोजना के सम्बन्ध मे सम्बन्धित कार्यदायीं संस्था एवं अधिकारियों से विस्तार से जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। बैठक में कार्यदायीं संस्था द्वारा प्रर्जेंटेशन के माध्यम से अब तक किये गये प्री फीजिबिलिटी सर्वे की जानकारी डीएम को दी। उन्होंने बताया कि सर्वें का कार्य किया गया है जिनमें रानीबाग से नैनीताल प्रस्तावित रोप-वे की लम्बाई 11.45 किमी एवं रानीबाग, ज्योलीकोट व हनुमानगढ़ी में आवा-जाही हेतु तीन स्टेशन स्थापित किये जायेंगे इसके अलावा डीपीआर निर्माण का टेंडर भी कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  नई दिल्ली में ‘अपनापन’ पुस्तक का लोकार्पण, मुख्यमंत्री धामी रहे मौजूद

 

 

Dm nainital – बैठक में डीएम ने कार्यदायीं संस्था को निर्देश दिये हैं कि रोप-वे निर्माण के दौरान आवा-जाही हेतु स्टेशन स्थापित भूमि हस्तान्तरण, टॉवर, विद्युत पोल हटाने आदि के सम्बन्ध में सम्बन्धित अधिकारियों के साथ समन्वय बनाते हुए समयबद्व कार्य करना सुनिश्चित करें इसके अलावा स्टेशन में यातायात व्यवस्था हेतु पार्किंग की व्यवस्था का भविष्य की जरूरतों को देखते हुए सर्वे करने के निर्देश दिये। उन्होंने उपजिलाधिकारी को निर्देश दिये हैं कि प्रस्तावित रोप-वे में आने वाली भूमि का भंति-भांति निरीक्षण करना सुनिश्चित करें। बैठक में अध्यक्ष व्यापार मण्डल, होटल एसोशिएशन के पदाधिकारियों के साथ रोप-वे के सम्बन्ध में विस्तार से चर्चा परिचर्चा की गई।

यह भी पढ़ें 👉  *बकरीद और पर्यटन सीजन पर SSP मंजुनाथ TC का अलर्ट:* *देवभूमि में अराजकता बर्दाश्त नहीं: बकरीद, चारधाम यात्रा और पर्यटन सीजन को सकुशल संपन्न करना हमारी प्राथमिकता* *किसी भी अच्छा या व्यक्ति द्वारा कानून से खिलवाड़ किया तो होगी कड़ी कार्यवाही, चप्पे-चप्पे पर पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा बल तैनात* *सांप्रदायिक सौहार्द बनाये रखने की अपील, सार्वजनिक स्थानों, सड़कों, गली, लिंक रोड, मैदान में नमाज़ और सार्वजनिक कुर्बानी पर रोक, सोशल मीडिया पर पैनी नजर*

 

 

Dm nainital. बैठक में उपजिलाधिकारी राहुल साह, कुमाऊँ मण्डल विकास निगम महाप्रबन्धक एपी बाजपेई, महाप्रबन्धक उद्योग सुनील पंत, नगरपालिका अधिशासी अधिकारी आलोक उनियाल, कार्यदायीं संस्था एनएचआई विकास मित्तल, जितेश गुप्ता, व्यापार मण्डल अध्यक्ष मारूती नन्दन साह, अध्यक्ष होटल एसोशिएशन दिग्विज बिष्ट, पर्यटन, परिवहन अधिकारी के अलावा सम्बन्धित अधिकारी मौजूद थे।

यह भी पढ़ें 👉  *SSP NAINITAL डॉ0 मंजूनाथ टी०सी० के नेतृत्व में नैनीताल पुलिस का बड़ा सुरक्षा ऑपरेशन, बकरीद पर जिलेभर में अभेद्य सुरक्षा* *अराजकता फैलाने वालों पर रहेगी सख्त कार्यवाही, पुलिस का बढ़ाया मनोबल*

 

—————————————————-अपर जिला सूचना अधिकारी, नैनीताल। 05942-235605

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *