लोकसभा निर्वाचन को लेकर नैनीताल पुलिस अलर्ट बम डिस्पोजल, डॉग स्क्वाड टीम द्वारा जिलेभर में की जा रही है सघन चैकिंग।

लोकसभा निर्वाचन को लेकर नैनीताल पुलिस अलर्ट बम डिस्पोजल, डॉग स्क्वाड टीम द्वारा जिलेभर में की जा रही है सघन चैकिंग।

 

रोशनी पांडे  – प्रधान संपादक

 

प्रहलाद नारायण मीणा, एसएसपी नैनीताल के निर्देशन में लोक सभा निर्वाचन के शांतिपूर्ण और सकुशल आयोजन के लिए जनपद में प्रभावी आदर्श आचार संहिता के दृष्टिगत सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए जिले की बम डिस्पोजल स्क्वाड और डॉग स्क्वायड की टीमें लगातार सक्रिय होकर कार्य कर रही हैं।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल पुलिस का एक्शन—छात्रसंघ चुनाव से पहले अपराधियों पर शिकंजा, कॉलेज के आसपास हार्डकोर अपराधी और अराजक तत्वों पर धरातल और सोशल मीडिया पर भी पैनी नज़र, ITI गैंग के देवेंद्र बिष्ट के बाद धानमिल गैंग का शिवम बिष्ट भी हिरासत में।

 

 

इसी क्रम में टीमों द्वारा आज हल्द्वानी रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन तथा बाजार क्षेत्र में प्रभावी चैकिंग की गई साथ ही संदिग्ध लोगों से पूछताछ भी की। जनता से अपील की गई कि किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि प्रकाश में आने पर तत्काल स्थानीय पुलिस और 112 को सूचित करें।