ज्वैलर्स की दुकान से सोने की चेन की चोरी की घटना तीसरी आंख में हुई क़ैद।

ख़बर शेयर करें -

रोशनी पाण्डेय -सह सम्पादक

 रुद्रपुर- शहर के मुख्य बाजार में स्थित एक ज्वैलर्स की दुकान से हजारों कीमत की सोने की चेन चोरी होने की घटना सामने आई है। दुकान स्वामी को चोरी का पता उस समय चला जब देर रात को स्टाक को मिलाया। इसके बाद दुकान में लगें सीसीटीवी फुटेज खंगाली तो उसमें एक दंपति चेन की चोरी करते नजर आए। वही पुलिस ने ज्वैलर्स की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर दंपति की खोजबीन शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक शहर के मुख्य बाजार स्थित हरदी भल्ला की सोने के आभूषण की दुकान है।27 जनवरी को दुकान पर एक दंपति आए थे। उन्होंने सोने की चेन दिखाने को कहा।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में नदी एवं जलस्रोत पुनर्जीवन को नई गति, SARRA की बैठक में कई अहम प्रस्तावों पर चर्चा।

दुकान के कर्मियों ने उन्हें अनेक प्रकार की सोने की चेन दिखाई। इसके बाद दंपति चेन पसंद न आने की बात कहकर वहां से चले गए।उसी दिन देर रात जब दुकान बंद करने से पहले स्टाक मिलाया तो 16 ग्राम की एक सोने की चेन गायब मिली, जिसकी कीमत करीब 90 हजार रुपए बताई गई है। दूसरे दिन टेक्नीशियन को बुलाकर सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली गई तो वह दंपति चेन चुराते दिखाई दिए। आरोपी दंपति की पहचान के लिए उन्होंने आसपास पूछताछ की लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। पीड़ित दुकानदार ने पुलिस को चोरी की तहरीर दी है। बाजार चौकी प्रभारी संदीप शर्मा ने बताया कि आरोपी दंपति की खोजबीन की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  जन-जन की सरकार जनता के द्वार: रामनगर में मेगा सेवा शिविर, 27 विभाग एक मंच पर, 32 शिकायतों का मौके पर समाधान"

ख़बर शेयर करें -

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *