राष्ट्रीय पार्टी बनने पर पीरु मदारा मार्केट में आप कार्यकर्ताओं ने मिष्ठान वितरण किया। प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहा नई शुरुआत।

ख़बर शेयर करें -

उधम सिंह राठौर – प्रधान सम्पादक

रामनगर। दिल्ली एमसीडी चुनावो में आम आदमी पार्टी की शानदार विजय ओर गुजरात विधान सभा चुनाव से आप के राष्ट्रीय पार्टी बनने पर कार्यकर्ता खुशी से झूम उठे। कार्यकर्ताओ ने प्रदेश उपाध्यक्ष शिशुपाल रावत के कार्यालय में मिष्ठान वितरण किया। पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं महिला विंग इंचार्ज शिशुपाल सिंह रावत ने कहा कि दिल्ली नगर निगम में 15 साल से भाजपा का भ्रष्टाचार वह दुष्प्रचार खत्म करने के संकल्प को लेकर आम आदमी पार्टी ने प्रचंड बहुमत से जीत दर्ज की है।

यह भी पढ़ें 👉  *🚔 SSP डॉ. मंजूनाथ टी.सी. की निगरानी में नैनीताल पुलिस की शानदार व्यवस्था* *🔥 पूरी रात बाबा के रंग में रंगा कैंची धाम: तारों की छांव में भक्तगण कर रहे बाबा जी के दर्शन, एक लाख से पार हुआ आंकड़ा*

 

 

 

दिल्ली की जनता के साथ ही खासकर उत्तराखंड प्रवासियो को उन्होंने धन्यवाद कर आभार जताया। रावत ने कहा कि गुजरात की जनता का वह दिल से आभार व्यक्त करते हैं क्योंकि आम आदमी पार्टी को राष्ट्रीय पार्टी बनने का सुनहरा मौका गुजरात वासियों ने देने का काम किया, आज आम आदमी पार्टी राष्ट्रीय पार्टी बन गई है।

यह भी पढ़ें 👉  *🚩 बाबा के दरबार में उमड़ा जनसागर' — कैंची धाम में 36 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन* *खचाखच भरे मेला क्षेत्र में SSP NAINITAL डॉ. मंजूनाथ टीसी ने खुद संभाली सुरक्षा, यातायात और व्यवस्थाओं की कमान*

 

 

 

निश्चित रूप से पूरे देश में आने वाले समय में शिक्षा स्वास्थ्य व काम की राजनीति केजरीवाल मॉडल को अपनाया जाएगा। इस दौरान हिमांशु रावत, वीरेंद्र रावत, राजेंद्र सिंह जीना कुंदन सिंह अधिकारी , गौरव रावत, कैलाश राणा, रचना कंडारी, अर्जुन पाल, नक्कू रावत,मोहन रावत, मुकुल मेहता, किशन रावत, विनोद मंदोलिया,विकास बिष्ट समेत अनेक लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *