नवरात्रि के पहले दिन सैकड़ों भक्तों ने गर्जिया मंदिर जाकर माता के दर्शन किए और पूजा अर्चना की।

ख़बर शेयर करें -

रोशनी पाण्डेय – सह सम्पादक

नवरात्रि के नौ दिनों में माँ दुर्गा के नौ स्वरूपों कि पूजा की जाती है। नवरात्रि का पर्व माँ के प्रति विश्वास और आस्था का पर्व माना जाता है। इस पर्व के पहले दिन माँ शैलपुत्री की आराधना की जाती है। आज रामनगर में भी मां के भक्तों ने मां शैलपुत्री की आराधना की वही माता के भक्तों ने गर्जिया माता के मंदिर में जाकर पूजा अर्चना की और मां के जयकारे लगाए। आपको बता दें कि गर्जिया माता मंदिर एक पौराणिक मंदिर है। यहां पर हर वर्ष लाखों की संख्या में श्रद्धालु आते हैं माता भी भक्तों की मनोकामना पूर्ण करती है। आज नवरात्रों के पहले दिन सुबह 4:00 बजे से गर्जिया माता के मंदिर के कपाट खुल गए थे हजारों भक्तों ने माता का दर्शन किये।

यह भी पढ़ें 👉  निजी स्कूलों की मनमानी पर डीएम का बड़ा एक्शन! अब लौटानी होगी अतिरिक्त फीस, मनमानी वसूली पर लाखों का जुर्माना और मान्यता रद्द करने की चेतावनी।

 

वही मंदिर के पुजारी जितेंद्र पांडे ने बताया कि प्रातः 4:00 बजे से मंदिर के कपाट को खोल दिया गया था। जिससे भक्तों ने माता के दर्शन किए हैं। आज दूरदराज के क्षेत्रों से आए दर्जनों की संख्या में भक्तों ने गर्जिया माता के दर्शन किए हैं। वही प्रशासन के द्वारा हर वर्ष की भांति मंदिर को बहुत सहयोग दिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  अपराधियों के खिलाफ SSP डॉ. मंजूनाथ टी.सी. का बुलडोजर एक्शन, 07 बंद दुकानों की चोरी का पर्दाफाश, 45+ मुकदमों वाले हिस्ट्रीशीटर 'पिद्दा' और साथी गिरफ्तार, लालकुआं, मुखानी व काठगोदाम में चोरी के मुकदमों का राजफाश, 2 लाख 28 हज़ार की नगदी, मोबाइल व मोटरसाइकिल बरामद, पुलिस टीम की एसएसपी ने थपथपाई पीठ।

 


ख़बर शेयर करें -

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *