मुख्यमंत्री पुष्कर सिह धामी के निर्देशों पर ट्रान्सपोर्ट नगर हल्द्वानी मे विकास कार्य धरातल पर उतरे.

रोशनी पांडेय – (सह सम्पादक)

हल्द्वानी 06 सितम्बर 2021 सोमवार को सिटी मजिस्टेट ऋचा सिह ने सम्बन्धित अधिकारियों के साथ ट्रान्सपोर्ट नगर का भ्रमण कर ट्रान्सपोर्ट नगर में स्ट्रीट लाइट, सीसीटीवी कैमरे लगवाये साथ ही ट्रान्सपोर्टरों को कोविड वैक्सीन लगाने हेतु शिविर भी लगाया गया। ट्रान्सपोर्ट नगर हल्द्वानी मे 150 स्ट्रीट लाइट तथा 06 सीसीटीवी कैमरे लगाये गये साथ ही 205 ट्रान्सपोर्टरो को कोविड वैक्सीन लगवाई गईं इन कार्यो लिए ट्रान्सपोर्टरोें ने मुख्यमंत्री श्री धामी का आभार व्यक्त कर धन्यवाद दिया। सिटी मजिस्टेट ऋचा सिह ने बताया कि आगामी 15 सितम्बर से ट्रान्सपोर्ट नगर में सडको का मरम्मत कार्य प्रारम्भ कर दिया जायेगा। इस अवसर पर सहायक नगर आयुक्त बिजेन्द्र चौहान, ट्रान्सपोर्टर जसपाल कोहली, अमरजीत सिह सेठी, प्रदीप सबरवाल, प्रदीप सोनी, परवेश खान, जसपाल मालदार, परविन्दर सिह, लड्डन खान, प्रेम रौतेला आदि मौजूद थे।

kj
tara
यह भी पढ़ें 👉  राखी के त्योहार से पहले मिठाई दुकानदारों पर कसा शिकंजा, 5 प्रतिष्ठानों को नोटिस की चेतावनी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *