एसएसपी नैनीताल के निर्देश पर ट्रैफिक पुलिस का बड़ा अभियान, नियम तोड़ने वालों के काटे चालान।

एसएसपी नैनीताल के निर्देश पर ट्रैफिक पुलिस का बड़ा अभियान, नियम तोड़ने वालों के काटे चालान।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

 

एसएसपी नैनीताल के निर्देशन में वीकेंड पर ट्रैफिक पुलिस, सीपीयू एवं थाना पुलिस अलर्ट, यातायात व्यवस्था सुचारु बनाने के साथ काले शीशे, अवैध/भ्रामक नंबर प्लेट एवं नियम विरुद्ध संशोधन कर रौब झाड़ने वालों पर ताबड़तोड़ कार्यवाही जारी

 

 

 

 

एस.एस.पी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देशन तथा डॉ. जगदीश चंद्र, एसपी क्राइम/ट्रैफिक एवं श्री मनोज कुमार कत्याल, एसपी हल्द्वानी के पर्यवेक्षण में नैनीताल, कैंची धाम, भवाली, भीमताल, हल्द्वानी, काठगोदाम, रामनगर, मुखानी एवं कालाढूंगी क्षेत्र में ट्रैफिक पुलिस, सीपीयू एवं थाना पुलिस द्वारा प्रातःकाल से ही यातायात व्यवस्था को दुरुस्त एवं सुगम बनाए रखने हेतु लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  जल सृष्टि पार्क से लौटते समय सीएम धामी ने रुकवाया काफिला, बच्चों और आमजन संग खिंचवाई सेल्फी, प्रोटोकॉल से इतर आम लोगों के बीच पहुंचे मुख्यमंत्री, बच्चों से की बातचीत और सुनीं उनकी बातें।

 

 

 

 

पर्यटकों, श्रद्धालुओं एवं स्थानीय जनता की सुविधा को दृष्टिगत रखते हुए प्रमुख मार्गों, पार्किंग स्थलों एवं संवेदनशील यातायात प्वाइंटों पर पुलिस बल तैनात कर यातायात संचालन सुचारु रूप से कराया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  अंकिता भंडारी हत्याकांड के चार साल पूरे, न्याय की मांग को लेकर महिला कांग्रेस का प्रदर्शन, रानीखेत रोड पर राज्य सरकार का पुतला फूंका, कांग्रेस नेताओं ने उठाए VIP और साक्ष्यों से जुड़े सवाल।

 

 

साथ ही यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सघन चेकिंग अभियान चलाते हुए कार्रवाई की जा रही है। वाहनों में काले शीशे, अवैध/भ्रामक नंबर प्लेट एवं नियम विरुद्ध संशोधन कर रौब झाड़ने वालों के खिलाफ पुलिस द्वारा ताबड़तोड़ कार्रवाई लगातार जारी है।

यह भी पढ़ें 👉  जनसुनवाई में आयुक्त दीपक रावत का बड़ा एक्शन, मौके पर निपटाए भूमि विवाद और जनसमस्याएं, प्लॉट विवाद में क्रेता को लौटाए 5 लाख, तुमड़िया डैम की सरकारी जमीन से कब्जा हटाने के निर्देश।

निम्न 03 वाहनों में अनियमितता पाए जाने पर चालकों के विरुद्ध एमवी एक्ट के अंतर्गत चालानी कार्रवाई की गई—

1- 24BH4047A कार — वाहन के शीशों में काली फिल्म पाए जाने पर ₹1000 का चालान
2- UP14GQ9191 कार — वाहन के शीशों में काली फिल्म पाए जाने पर ₹1000 का चालान
3- UP14GV0008 कार — वाहन के शीशों में काली फिल्म पाए जाने पर ₹1000 का चालान