आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं के साथ मिलकर प्रधानमंत्री मातृ वंदना पोषण अभियान व समुदाय आधारित कार्यक्रम, अन्नप्राशन व गोद भराई कराई गई।

रोशनी पांडेय  सह संपादक 

आज दिनांक 15 सितंबर 2022 को बाल विकास समाज कल्याण द्वारा सुपरवाइजर गीता आर्य व खष्टि गोस्वामी द्वारा वार्ड 7 केंद्र संख्या 3 मे आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं के साथ मिलकर प्रधानमंत्री मातृ वंदना पोषण अभियान व समुदाय आधारित कार्यक्रम, अन्नप्राशन व गोद भराई कराई गई, जिसमें मुख्य अतिथि सभासद भुवन सिंह डंगवाल को कार्यक्रम में आमंत्रित किया गया, कार्यक्रम में सभासद द्वारा आमंत्रित सभी महिलाओं को मुख्यमंत्री महालक्ष्मी किट प्रदान किए गए, सभासद द्वारा बताया गया कि सभी महिलाओं को किट का प्रयोग पूर्णत करना है व नवजात शिशु का प्रथम दृष्टि से ध्यान रखना है, सभासद द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित सभी आंगनवाड़ी सुपरवाइजर व कार्यकर्ताओं की बहुत प्रशंसा की, बताया कि आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं व सुपरवाइजरो ने कोरना काल में महिलाओं व समाज के अन्य लोगों की बहुत मदद की व फ्रंट लाइन योद्धा बनकर कार्य किया, सभासद द्वारा।

यह भी पढ़ें 👉  14 वर्षीय जसकिरत सिंह ने रचा इतिहास, 15 सेकंड में 39 जंपिंग जैक्स लगाकर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड।

 

 

आंगनवाड़ी में उपस्थित सभी महिलाओं को नगरपालिका समूह में जुड़ने हेतु भी सलाह दी गई व अपील भी करी गई. उनके द्वारा सरकार के द्वारा चलाई गई कई स्कीमों व नगर पालिका द्वारा चलाई गई कई स्कीमों के बारे में महिलाओं को बताया गया. कार्यक्रम समाप्ति पर सभी महिलाओं को अागनवाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा चाय पानी की व्यवस्था करी गई।

यह भी पढ़ें 👉  मरीजों की सेहत से खिलवाड़ का आरोप! हल्द्वानी बेस अस्पताल की व्यवस्थाओं पर सांसद अजय भट्ट ने मुख्यमंत्री से मांगी जांच।

 

कार्यक्रम में सुपरवाइजर गीता आर्या, खष्टि गोस्वामी, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता प्रेमा पांडे, चंद्रकला खाती, किरण जोशी, सरस्वती देवी, आभा बेलवाल, गंगा बिष्ट, तारी जोशी, सहायिका सायरा बानो व कई महिलाए उपस्थित थी l