कपाट बंद होने के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पहुंचे श्री केदारनाथ धाम,  सीएम धामी ने प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और कल्याण की कामना की।

कपाट बंद होने के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पहुंचे श्री केदारनाथ धाम,  सीएम धामी ने प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और कल्याण की कामना की।
ख़बर शेयर करें -

कपाट बंद होने के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पहुंचे श्री केदारनाथ धाम,  सीएम धामी ने प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और कल्याण की कामना की।

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

श्री केदारनाथ धाम, रुद्रप्रयाग। मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी गुरुवार को श्री केदारनाथ धाम पहुंचे, जहां उन्होंने शीतकाल के लिए मंदिर के कपाट बंद होने के अवसर पर विशेष पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और कल्याण की कामना की।

मुख्यमंत्री ने इस दौरान धाम क्षेत्र में चल रहे विभिन्न निर्माण एवं पुनर्निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण भी किया। उन्होंने स्थानीय तीर्थ पुरोहितों, हक-हकूकधारियों और तीर्थयात्रियों से बातचीत करते हुए कहा कि इस वर्ष रिकॉर्ड संख्या में श्रद्धालु बाबा केदार के दर्शन हेतु पहुंचे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  सड़क हादसों पर लगाम की तैयारी, नैनीताल पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान।

मुख्यमंत्री  धामी ने कहा कि प्रदेश सरकार के सुनियोजित प्रयासों से चारधाम यात्रा इस वर्ष सफल और सुचारू रूप से संपन्न हुई। उन्होंने कहा कि चारधाम यात्रा न केवल प्रदेश की अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ बनाती है, बल्कि देवभूमि उत्तराखंड को विश्वभर में रहने वाले सनातन धर्मावलंबियों से भी जोड़ती है।

यह भी पढ़ें 👉  गांधी पार्क में सामूहिक वंदे मातरम् गायन में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी, 150 वर्ष पूर्ण होने पर दिया एकता-राष्ट्रभक्ति का संदेश।

मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में उत्तराखंड के चारों धामों के साथ ही मानसखंड क्षेत्र के मंदिरों में भी तीव्र गति से विकास कार्य हो रहे हैं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वर्ष 2026 की यात्रा हेतु अभी से रणनीति तैयार कर ली जाए, ताकि समय रहते सभी व्यवस्थाएं पूर्ण की जा सकें।

मुख्यमंत्री ने यात्रा को सफलतापूर्वक संपन्न कराने में सहयोग देने के लिए तीर्थ पुरोहितों, हक-हकूकधारियों, स्थानीय कारोबारियों एवं श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त किया।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी ने सौंपे नियुक्ति पत्र, बोले—अब आपके कंधों पर उत्तराखंड का भविष्य

अंत में उन्होंने कहा—

“इस वर्ष चारधाम यात्रा में रिकॉर्ड संख्या में तीर्थयात्री पहुंचे हैं। बाबा केदारनाथ के आशीर्वाद से यात्रा सकुशल संपन्न हुई है। प्रदेश सरकार प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में उत्तराखंड को सनातन धर्म की आध्यात्मिक राजधानी के रूप में विकसित करने के लिए संकल्पित है।”


पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री उत्तराखंड