पेट्रोल पंप पर दबंगो ने जबर्दस्ती तेल भराने के लिए निकाली पिस्तौल, सीसीटीवी में कैद हुई पूरी घटना। देखिये विडियो।

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

 

बहराइच के हुजूरपुर स्थित एक पेट्रोल पंप पर बेखौफ बदमाशों की दबंगई सामने आई है जबरदस्ती तेल भराने से मना करने पर बदमाशों ने पेट्रोल पंप कर्मियों पर पिस्तौल तान दी,ये पूरी घटना पम्प पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, आपको बता दें कि बहराइच के हुजूरपुर थाना इलाके के सहसलमपुर स्थित भाजपा के व्यापार प्रकोष्ठ जिला सहसंयोजक कुलदीप सिंह के नरसिंह कमलेश पेट्रोल पंप पर देर रात बदमाशों ने जबर्दस्ती तेल भराने का प्रयास किया जब वहां मौजूद कर्मियों ने विरोध किया तो बदमाशों ने पिस्तौल निकाल कर फायर करने का भी प्रयास किया लेकिन शोर शराबा होने पर आसपास के लोगो के आ जाने से बदमाश भाग खड़े हुए।

यह भी पढ़ें 👉  स्कूटी चोरी’ का खेल पड़ा भारी, पुलिस ने तीनों किरदारों को पकड़ा; दो चोरी की स्कूटी भी बरामद।

 

 

भाजपा नेता और पेट्रोल पंप के मालिक कुलदीप सिंह ने बताया कि ये बदमाश देर रात 12.30 बजे पम्प पर कार से पहुँचे और जबर्दस्ती तेल भराने का प्रयास करने लगे जब वहां मौजूद चौकीदार ने मना किया तो बदमाशो ने पिस्तौल निकालकर दागने का प्रयास किया और अन्य कर्मियों के आ जाने से शोर मचाते हुए भाग गए ,,मामले में हुजूरपुर थाने के एसएचओ का कहना है कि एफआईआर दर्ज की जा रही है दोषियों पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी।