राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन के अंतर्गत उत्तराखण्ड में एसटीपी पर ऑनलाइन मॉनिटरिंग सिस्टम अधिष्ठापन कार्य प्रगति पर।

राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन के अंतर्गत उत्तराखण्ड में एसटीपी पर ऑनलाइन मॉनिटरिंग सिस्टम अधिष्ठापन कार्य प्रगति पर।

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

जल शक्ति मंत्रालय, भारत सरकार की राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन योजना के अंतर्गत उत्तराखण्ड राज्य में 1 एमएलडी से अधिक क्षमता वाले कुल 18 एसटीपी (सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट) में रियल टाइम ऑनलाइन मॉनिटरिंग सिस्टम स्थापित किए जा रहे हैं। यह कार्य माननीय राष्ट्रीय हरित प्राधिकरण (NGT) एवं केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के दिशा-निर्देशों के अनुसार किया जा रहा है, जिनके अंतर्गत सभी एसटीपी में ऑनलाइन निगरानी प्रणाली की स्थापना अनिवार्य की गई है।

यह भी पढ़ें 👉  दुर्गादेवी-मोरादा मार्ग 15 नवंबर से पहले खोलने की मांग, शिशुपाल सिंह रावत के नेतृत्व में सौंपा ज्ञापन।

इस निर्देश के अनुपालन में, सभी नवीन एसटीपी परियोजनाओं में ऑनलाइन मॉनिटरिंग सिस्टम की स्थापना अनिवार्य की गई है, साथ ही राज्य के पुराने एसटीपी में भी इसे स्थापित करने की आवश्यकता पर बल दिया गया है। वर्तमान में उत्तराखण्ड के कुल 70 संचालित एसटीपी में से 22 एसटीपी में यह प्रणाली स्थापित की जा चुकी है।

नमामि गंगे कार्यक्रम के अंतर्गत राज्य में चिन्हित 1 एमएलडी से अधिक क्षमता वाले कुल 18 एसटीपी में यह प्रणाली स्थापित की जानी है। इसमें केंद्र, राज्य तथा अन्य सरकारी एजेंसियों की विभिन्न योजनाओं के तहत स्थापित एसटीपी शामिल हैं।

यह भी पढ़ें 👉  जीएसटी समस्याओं के समाधान को व्यापार मंडल ने सौंपा ज्ञापन।

इसी क्रम में, जनपद नैनीताल के हल्द्वानी स्थित 28 एमएलडी एसटीपी में भी ऑनलाइन मॉनिटरिंग सिस्टम की स्थापना प्रक्रिया गतिमान है। इसके अंतर्गत दिनांक 25 अप्रैल 2025 को एसटीपी का संयुक्त स्थलीय निरीक्षण संपन्न हुआ।

इस निरीक्षण में निम्नलिखित अधिकारी एवं प्रतिनिधिगण उपस्थित रहे:

  • श्री रोहित जयाड़ा, मॉनिटरिंग विशेषज्ञ/नोडल अधिकारी, राज्य स्वच्छ गंगा मिशन, उत्तराखंड

  •  पीयूष तिवारी, जिला परियोजना अधिकारी, नमामि गंगे, नैनीताल

  •  सुधीर , अधिशासी अभियन्ता, उत्तराखंड पेयजल निगम, हल्द्वानी

  • एसटीपी प्रबंधक, हल्द्वानी

  • नामित फर्म M/s Axis Nano Tech Pvt. Ltd. के प्रतिनिधिगण

यह भी पढ़ें 👉  नए थाना भवन में गुणवत्ता और सुविधाओं का बेहतर समन्वय—एसएसपी ने किया बेतालघाट भवन का निरीक्षण, हस्तांतरण से पूर्व परिसर की व्यवस्थाएं परखी, महत्वपूर्ण निर्देश दिए, कार्यदायी संस्था पेयजल निगम के निर्माण कार्य की सराहना।

 

निरीक्षण के दौरान श्री रोहित जयाड़ा द्वारा रियल टाइम मॉनिटरिंग प्रणाली की कार्यप्रणाली, प्रोजेक्ट इम्प्लीमेंटेशन तथा राज्य और केंद्र स्तर पर निगरानी की प्रक्रिया पर विस्तृत जानकारी दी गई। यह प्रणाली एसटीपी के निष्पादन की गुणवत्ता को सुनिश्चित करने हेतु एक सशक्त उपकरण सिद्ध होगी।