रामनगर महाविद्यालय में शान्तिपूर्ण हुआ नामांकन।

ख़बर शेयर करें -

रोशनी पाण्डेय – सह सम्पादक

रामनगर। पीएनजी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय रामनगर में छात्र संघ चुनाव हेतु नामांकन प्रक्रिया संपादित हुई।छात्र संघ प्रभारी डॉ.एस.एस.मौर्य ने बताया कि अध्यक्ष पद हेतु दो,छात्र उपाध्यक्ष हेतु एक, छात्रा उपाध्यक्ष हेतु एक, सचिव हेतु तीन, संयुक्त सचिव हेतु एक, सांस्कृतिक सचिव हेतु एक,कोषाध्यक्ष के लिए दो व विश्वविद्यालय प्रतिनिधि के लिए एक नामांकन हुआ।अध्यक्ष पद हेतु आशीष मेहरा व योगेश सिंह रावत,छात्र उपाध्यक्ष हेतु प्रदीप चौधरी,छात्रा उपाध्यक्ष हेतु खुशी शर्मा,सचिव हेतु प्रशान्त कुमार,धीरज रावत व सुमित, संयुक्त सचिव पद हेतु अमन सिंह बिष्ट,सांस्कृतिक सचिव हेतु धीरेंद्र पाठक,कोषाध्यक्ष हेतु तुषार जैड़ा व नरेन्द्र सिंह तथा विश्वविद्यालय प्रतिनिधि हेतु पीयूष रावत सहित कुल बारह प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किए।

यह भी पढ़ें 👉  PM सुरक्षा में महिला शक्ति का दम, 550 महिला पुलिसकर्मी मोर्चे पर तैनात।

 

 

 

नामांकन वापसी हेतु कल दिनांक 22 दिसंबर 2022 को 10:00 से 12:00 बजे तक प्रक्रिया संपादित की जाएगी तथा 1:00 से 3:00 बजे तक नामांकन प्रपत्रों की वैधता की जांच के पश्चात 3:30 बजे वैध प्रत्याशियों की सूची चस्पा की जाएगी।दिनांक 23 दिसंबर 2022 को जनरल गैदरिंग 11से 1बजे तक होगी तथा दिसंबर 24 तारीख को मतदान प्रातः 9:00बजे से 2:00 बजे तक होगा।उसके बाद मतगणना 3:00 बजे से प्रारंभ होगी व परिणामों की घोषणा के उपरांत विजयी प्रत्याशियों को प्राचार्य द्वारा शपथ ग्रहण कराई जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  प्रधानमंत्री Narendra Modi का देहरादून दौरा, कॉरिडोर लोकार्पण, रोड शो में जनसैलाब, Pushkar Singh Dhami ने किया स्वागत।

 

 

इस बार कुल 4627 विद्यार्थी मतदान करेंगे जिसमें छात्र मतदाता 1838 तथा 2789 छात्राएं मताधिकार का प्रयोग करेंगी।नामांकन प्रक्रिया शान्तिपूर्ण सम्पन्न होने पर चीफ प्रॉक्टर प्रो.जी.सी.पन्त ने समस्त प्रत्याशियों, छात्र छात्राओं, अभिभावकों सहित स्थानीय प्रशासन का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *