आरक्षी पदों की शारीरिक दक्षता परीक्षा हुई पूर्ण, 1,30,445 अभ्यार्थी अगले चरण हेतु चयनित।

अमित नौटियाल संवाददाता  

देहरादून—–

आरक्षी पदों की शारीरिक दक्षता परीक्षा हुई पूर्ण। 1,30,445 अभ्यार्थी अगले चरण हेतु चयनित, उत्तराखंड पुलिस में आरक्षी संर्वग (पुलिस/पीएसी/फायर) के रिक्त 1521 पदों पर भर्ती हेतु प्रथम चरण में शारीरिक नाप जोख एवं दक्षता परीक्षा संपन्न। उत्तराखंड पुलिस के महानिदेशक अशोक कुमार ने बताया कि कुल 2,58,448 अभ्यार्थीयो को परीक्षा हेतु बुलाया गया था।

यह भी पढ़ें 👉  ईडी छापे के बाद हरीश रावत का बड़ा बयान: बोले- कांग्रेस के संघर्ष पर असर पड़ा तो छोड़ दूंगा पद।

 

इसमें से 1,80,005 अभ्यार्थीयों ने शारारिक दक्षता परीक्षा में प्रतिभाग किया।

जिसमें से 1,30,445 अभ्यार्थी शारीरिक दक्षता परीक्षा में सफलता हासिल कर अगले चरण हेतु चयनित हुए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  स्पा सेंटरों में नियमों की अनदेखी पड़ी भारी, छह सेंटरों पर कार्रवाई, 30 हजार रुपये जुर्माना वसूला।

 

अब होगी उनकी लिखित परीक्षा

शारीरिक दक्षता परीक्षा में पर्वतीय जनपदो में बागेश्वर- 87.95 % चम्पावत-80.36 % पिथौरागढ-81.61 % पौडी गढवाल- 79.62 % चमोली-76.76 % अल्मोडा-74.48 % उत्तरकाशी-73.68 % टिहरी गढवाल-71.53% रूद्रप्रयाग- 69.82% अभ्यार्थी सफल रहे। जबकि मैदानी जनपदो में देहरादून-77.56 % उधमसिंहनगर- 69.60% हरिद्वार-64.33% नैनीताल- 58.34% अभ्यार्थी अगले चरण हेतु चयनित हुए। राज्य में आयोजित आरक्षी पद हेतु शारारिक दक्षता परीक्षा में औसतन 72.47% अभ्यार्थी सफल रहे।