315 बोर के 03 अवैध तमंचों व 09 अदद जिन्दा कारतूस के साथ 01 असलाह तस्कर को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

ख़बर शेयर करें -

शादाब हुसैन – सवाददाता

श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा जनपद में अवैध अस्लाहो की बरामदगी/धरपकड़ हेतु विरुद्ध चलाये गये अभियान के तहत श्रीमान पुलिस अधीक्षक नगर, उधमसिंह नगर व श्रीमान क्षेत्राधिकारी खटीमा महोदय के दिशा-निर्देशन व थानाध्यक्ष नानकमत्ता के पर्यवेक्षण में उ0नि0 दीवान सिंह बिष्ट के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गयी थीं। दिनाकं- 30.11.2022 को मुखबिर ने सूचना दी कि ग्राम टुकड़ी में जसवन्त सिंह अपनी परचून की दुकान के बाहर बैठा है जो अवैध देशी तमंचे कस्टमर को बेचने की फिराक में है।

यह भी पढ़ें 👉  देह व्यापार के नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा, फरार आरोपी गिरफ्तार।

 

 

पुलिस टीम द्वारा उक्त सूचना के आधार पर उक्त परचून की दुकान के बाहर बैठे जसवन्त सिंह पुत्र उजागर सिंह निवासी टुकड़ी, थाना नानकमत्ता जिला ऊधमसिंहनगर के कब्जे से 03 देशी 315 बोर के अवैध तमंचे व 09 अद्द जिन्दा कारतूस बरामद करने पर गिरफ्तार किया गया है। बरामदगी के आधार पर थाना हाजा पर मुकदमा FIR NO- 280/2022 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर संयुक्त चिकित्सालय की बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं पर जन संगठनों का प्रदर्शन, विशेषज्ञ डॉक्टरों की तैनाती की मांग।

 

 

मीडिया सेल उधमसिंहनगर पुलिस


ख़बर शेयर करें -

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *