पुलिस ने मुठभेड़ के बाद 15 हजार के इनामी बदमाश को दबोचा।

पुलिस ने मुठभेड़ के बाद 15 हजार के इनामी बदमाश को दबोचा।

पुलिस ने मुठभेड़ के बाद 15 हजार के इनामी बदमाश को दबोचा।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

देहरादून। गौकशी और गौतस्करी में लिप्त अपराधियों के खिलाफ देहरादून पुलिस का अभियान जारी है। बुधवार सुबह पुलिस टीम ने 15 हजार के इनामी बदमाश एहसान को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को लंबे समय से इस वांछित बदमाश की तलाश थी।

यह भी पढ़ें 👉  नवनिर्वाचित जिला सहकारी बैंक अध्यक्षों ने मुख्यमंत्री से की भेंट

घटना बुधवार सुबह सहसपुर क्षेत्र के तिमली धर्मावाला के पास की है, जहां पुलिस चेकिंग के दौरान मोटरसाइकिल सवार एक संदिग्ध व्यक्ति को रोकने का प्रयास किया गया। लेकिन पुलिस को देखकर वह भागने लगा। पुलिस टीमों ने तुरंत पीछा किया और तिमली के जंगल में बदमाश ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोली चलाई, जिससे बदमाश के पैर में गोली लग गई।

यह भी पढ़ें 👉  भारत सरकार' का बोर्ड, नीली बत्ती और एयरगन; नैनीताल पुलिस की सघन चेकिंग में धरा गया फर्जी I.B. अधिकारी! SSP डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देश पर चप्पे-चप्पे पर चेकिंग का असर; हल्द्वानी में रौब झाड़ता रामपुर का शातिर युवक फर्जी ID कार्ड और कार समेत गिरफ्तार।

 

 

 

मुठभेड़ में घायल बदमाश को तुरंत विकासनगर के अस्पताल ले जाया गया। घटना की जानकारी मिलते ही देहरादून एसएसपी और एसपी विकासनगर अस्पताल पहुंचे और अधिकारियों से विस्तृत जानकारी ली। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार बदमाश एहसान (22) सहारनपुर का निवासी है और गौकशी के कई मामलों में शामिल रहा है। वह देहरादून के क्लेमेंट टाउन थाने में वांछित था, साथ ही हरियाणा के कुरुक्षेत्र में भी उसके खिलाफ मामले दर्ज हैं।

यह भी पढ़ें 👉  नवनिर्वाचित जिला सहकारी बैंक अध्यक्षों ने CM धामी से की मुलाकात, मुख्यमंत्री ने दी शुभकामनाएं।

 

 

 

देहरादून पुलिस की इस कार्रवाई से गौकशी और गौतस्करी में लिप्त अपराधियों में हड़कंप मच गया है। पुलिस अधिकारियों ने साफ किया है कि इस तरह के अपराधों में शामिल लोगों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।