आरसेटी हल्द्वानी में 35 दिवसीय ब्यूटी प्रैक्टिशनर प्रशिक्षण संपन्न, 34 महिलाएं हुईं प्रशिक्षित।

ख़बर शेयर करें -

आरसेटी हल्द्वानी में 35 दिवसीय ब्यूटी प्रैक्टिशनर प्रशिक्षण संपन्न, 34 महिलाएं हुईं प्रशिक्षित।

 

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

आरसेटी हल्द्वानी नैनीताल द्वारा 08-04-2026 से संचालित 35 दिवसीय जूनियर ब्यूटी प्रैक्टिशनर (लघु उद्यमी) विषयक प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन हुआ। प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिला नैनीताल के 34 महिलाओ ने प्रशिक्षण पूर्ण किया।

 

 

इस प्रशिक्षण में मुख्य अतिथि सुश्री प्रियंका गड़िया, जिला सेवायोजन अधिकारी, नैनीताल द्वारा सभी प्रशिक्षुओं को प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूर्ण करने पर बधाई दी गई। उन्होंने कहा कि निरंतर अभ्यास के माध्यम से अपने कार्य में दक्षता एवं परिपूर्णता लाएँ तथा सीखे गए कौशल को रोजगार में परिवर्तित करें। साथ ही स्वयं स्वरोजगार स्थापित कर अन्य लोगों को भी रोजगार देने के लिए प्रेरित किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  *💥 दीवार फांदकर महिला की गरिमा पर हमला करने वाला विकृतकामी गिरफ्तार, हल्द्वानी पुलिस ने दिखाई तत्परता* 💥 *एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी का सख्त संदेश: महिलाओं की गरिमा से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा*

 

 

 

उन्होंने कहा कि अपनी रुचि एवं हुनर को हमेशा जीवित रखते हुए आगे बढ़ना भी एक बड़ी उपलब्धि है। इस अवसर पर जनपद में संचालित विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी भी प्रदान की गई तथा सभी प्रतिभागियों को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं भी दीं।

यह भी पढ़ें 👉  🚨*KVM स्कूल में लगी आग, समय पर पहुंची फायर ब्रिगेड, सुरक्षित बचीं आसपास की संपत्तियां तीन फायर टेंडरों ने आग पर पाया काबू* 👍*जनहानि शून्य, राहत एवं बचाव कार्य सफल, एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी बोले- फायर विभाग की विस्तृत रिपोर्ट के बाद विधिक कार्रवाई की जाएगी*

 

 

 

 

 

संस्थान के फैकल्टी श्री नरेंद्र सिंह पिलख्वाल द्वारा बताया गया कि प्रशिक्षण पश्चात प्रशिक्षणार्थियों निजी व्यवसाय व आय सृजन गतिविधियों के मार्गदर्शन हेतु संस्थान से 2 वर्ष तक नियमित संपर्क बनाए रखेंगे। इस मौके पर उपस्थित बड़ौदा आरसेटी के फैकल्टी श्री नरेंद्र सिंह पिलख्वाल एवं एफएलसी काउंसलर श्री सुरेश बिष्ट ने सभी प्रशिक्षुओं को सफलता के प्रेरित किया तथा भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।

यह भी पढ़ें 👉  दाबका में समय से पहले पूरा हुआ लक्ष्य, पिछले वर्ष की तुलना में 19 करोड़ रुपये अधिक राजस्व प्राप्त। कोसी और दाबका नदियों में खनन सत्र 2025-26 सफलतापूर्वक सम्पन्न, 34.52 करोड़ रुपये का राजस्व अर्जित।

ख़बर शेयर करें -