रामनगर क्षेत्र में पुलिस का सत्यापन अभियान, 93 लोग बिना सत्यापन के पाए गए।

ख़बर शेयर करें -

रामनगर क्षेत्र में पुलिस का सत्यापन अभियान, 93 लोग बिना सत्यापन के पाए गए।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

रामनगर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल के निर्देश पर शनिवार (13 सितम्बर) को रामनगर कोतवाली क्षेत्र में पुलिस द्वारा बड़े पैमाने पर सत्यापन अभियान चलाया गया। पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी प्रकाश चन्द्र आर्या के पर्यवेक्षण में, क्षेत्राधिकारी लालकुआं दीपशिखा अग्रवाल एवं सीएफओ गौरव किरार के नेतृत्व में अभियान संचालित किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  डेटा आधारित सुशासन की दिशा में उत्तराखण्ड का बड़ा कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला का किया शुभारम्भ

अभियान के दौरान प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रामनगर के निर्देशन में अलग-अलग टीमों का गठन कर खताड़ी, गुलरघट्टी, पूछड़ी, कार्बेट कॉलोनी, कालूसिद्ध, भरतपुरी एवं पम्पापुरी क्षेत्रों में कुल 750 व्यक्तियों का सत्यापन किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  🚨*KVM स्कूल में लगी आग, समय पर पहुंची फायर ब्रिगेड, सुरक्षित बचीं आसपास की संपत्तियां तीन फायर टेंडरों ने आग पर पाया काबू* 👍*जनहानि शून्य, राहत एवं बचाव कार्य सफल, एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी बोले- फायर विभाग की विस्तृत रिपोर्ट के बाद विधिक कार्रवाई की जाएगी*

जांच में 93 लोग बिना सत्यापन के पाए गए। इनमें से 65 लोगों के विरुद्ध धारा 81 पुलिस एक्ट के अंतर्गत चालान करते हुए ₹23,500 का संयोजन शुल्क वसूला गया, वहीं 28 लोगों के विरुद्ध धारा 83 पुलिस एक्ट के तहत चालान कर न्यायालय प्रेषित किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  ऑपरेशन प्रहार के तहत वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, मुक्तेश्वर पुलिस को मिली सफलता।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ रखने एवं असामाजिक तत्वों पर अंकुश लगाने के लिए ऐसे अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे।


ख़बर शेयर करें -