“Drug Free Devbhoomi” अभियान के तहत रामनगर पुलिस की कार्रवाई, 160 पाउच कच्ची शराब के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार।

"Drug Free Devbhoomi" अभियान के तहत रामनगर पुलिस की कार्रवाई, 160 पाउच कच्ची शराब के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार।
ख़बर शेयर करें -

“Drug Free Devbhoomi” अभियान के तहत रामनगर पुलिस की कार्रवाई, 160 पाउच कच्ची शराब के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार।

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

रामनगर (नैनीताल), 
उत्तराखण्ड सरकार द्वारा संचालित “Drug Free Devbhoomi” कार्यक्रम के अंतर्गत अवैध मादक पदार्थों की तस्करी एवं बिक्री पर लगाम लगाने हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत रामनगर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।

यह भी पढ़ें 👉  कैंची धाम मेला 2026: बारिश भी नहीं रोक पाई आस्था का सैलाब, 96 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने किए बाबा के दर्शन।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशन, क्षेत्राधिकारी रामनगर के पर्यवेक्षण एवं प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रामनगर श्री अरुण कुमार सैनी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सोमवार, दिनांक 06.05.2025 को एक व्यक्ति को अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार अभियुक्त संदीप सिंह पुत्र गुरनाम सिंह निवासी थारी, पीरूमदारा, रामनगर (जनपद नैनीताल) है, जो अपनी मोटरसाइकिल के माध्यम से 160 पाउच कच्ची शराब का अवैध रूप से परिवहन कर रहा था। पुलिस द्वारा पकड़े जाने पर उसके खिलाफ FIR संख्या 136/25, धारा 60/72 उत्तराखंड आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  मेला शुरू होने से पहले मैदान में उतरे आईजी और एसएसपी, कैंची धाम की हर व्यवस्था पर पैनी नजर"

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में शामिल रहे:

  • हे0का0 तालिब हुसैन

  • का0 भूपेन्द्र सिंह

  • का0 महबूब आलम

  • का0 बिजेन्द्र गौतम

पुलिस द्वारा जारी बयान के अनुसार, ऐसे अपराधों के विरुद्ध कार्रवाई लगातार जारी रहेगी और “Drug Free Devbhoomi” अभियान को सफल बनाने हेतु हर स्तर पर सघन निगरानी रखी जा रही है।