रामनगर की बेटी इशिका अग्रवाल ने GMAT परीक्षा में शानदार सफलता प्राप्त कर ISB हैदराबाद में लिया दाखिला।

रामनगर की बेटी इशिका अग्रवाल ने GMAT परीक्षा में शानदार सफलता प्राप्त कर ISB हैदराबाद में लिया दाखिला।

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

 

रामनगर की होनहार बेटी इशिका अग्रवाल ने GMAT परीक्षा में बेहतरीन अंक प्राप्त कर देश के प्रतिष्ठित बिजनेस स्कूल ISB (इंडियन स्कूल ऑफ बिजनेस) हैदराबाद में प्रवेश लिया है। इशिका के इस शानदार प्रदर्शन से पूरे क्षेत्र में हर्ष का माहौल है।

यह भी पढ़ें 👉  त्योहारों से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा, हल्द्वानी-कालाढूंगी-रामनगर में खाद्य विभाग की ताबड़तोड़ छापेमारी।

 

 

 

 

इशिका के लिए यह कोई नई उपलब्धि नहीं है। इससे पहले भी उनके चयन देश के सभी प्रतिष्ठित IIMs में हो चुका था, मगर उन्होंने GMAT परीक्षा के माध्यम से ISB हैदराबाद में दाखिला लेकर अपने क्षेत्र का नाम रोशन किया है। ISB देश का नंबर एक और विश्व में 25वें स्थान पर स्थित प्रतिष्ठित बिजनेस स्कूल है।

 

 

 

यह भी पढ़ें 👉  कई जनपदों की कमान संभालने वाले युवा IPS प्रहलाद नारायण मीणा की नई उड़ान, अब देशभर में वन्यजीव अपराध के नेटवर्क पर होगी IPS मीणा की नजर, बनभूलपुरा में ढाल, विजिलेंस में भ्रष्टाचार पर वार, कोरोना में सेवा और पैरा जंपिंग में साहस; अब WCCB में राष्ट्रीय कमान।

पारिवारिक पृष्ठभूमि और प्रेरणा
इशिका के पिता नवनीत अग्रवाल कपड़ा व्यवसाय से जुड़े हैं, जबकि उनकी माता कविता अग्रवाल पिछले 12 वर्षों से रामनगर में “आस्थान आई सेट” नाम से एक प्रतिष्ठित कोचिंग संस्थान चला रही हैं। माता-पिता के सहयोग और अपने कठिन परिश्रम के बल पर इशिका ने यह मुकाम हासिल किया है।

 

 

 

GMAT की परीक्षा का महत्व

GMAT (ग्रेजुएट मैनेजमेंट एडमिशन टेस्ट) एक अंतरराष्ट्रीय स्तर की परीक्षा है, जिसके माध्यम से दुनिया के शीर्ष बिजनेस स्कूलों में प्रवेश मिलता है। इसमें बेहतरीन अंक प्राप्त करने वाले छात्रों को ही ISB जैसी प्रतिष्ठित संस्थानों में पढ़ने का अवसर मिलता है।

यह भी पढ़ें 👉  गोरापड़ाव डकैती कांड का खुलासा: दो और शातिर आरोपी गिरफ्तार, तमंचे-कारतूस समेत ₹1.40 लाख बरामद।

 

 

 

इशिका की इस उपलब्धि से उनके परिवार, शिक्षक और पूरे रामनगर क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है। उनकी सफलता आने वाले युवाओं के लिए प्रेरणा बनेगी।

kj
tara