करनपुर-बेड़ाझाल से चुनावी इतिहास: रविंदर सिंह BDC, पूनम बनीं प्रधान।

करनपुर-बेड़ाझाल से चुनावी इतिहास: रविंदर सिंह BDC, पूनम बनीं प्रधान।

करनपुर-बेड़ाझाल से चुनावी इतिहास: रविंदर सिंह BDC, पूनम बनीं प्रधान।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

रामनगर: त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों में करनपुर-बेड़ाझाल क्षेत्र से एक प्रेरणादायक और रोचक परिणाम सामने आया है। यहां पति-पत्नी की जोड़ी ने चुनावी मैदान में एक साथ जीत हासिल कर क्षेत्र में इतिहास रच दिया।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में तड़के कार सवार युवक पर जानलेवा हमला, ईंट-पत्थरों से किया वार; खून से सनी मिली कार।

👉 रविंदर सिंह ने करनपुर-बेड़ाझाल से क्षेत्र पंचायत सदस्य (BDC) पद पर जीत दर्ज की है।
👉 वहीं उनकी पत्नी पूनम देवी ने उसी क्षेत्र से ग्राम प्रधान पद पर बाज़ी मारी है।

 

 

 

यह जीत न केवल उनके व्यक्तिगत प्रयासों की सफलता है, बल्कि क्षेत्र की जनता का उन पर जताया गया विश्वास भी दर्शाती है। दोनों की जीत के बाद क्षेत्र में जश्न का माहौल है, समर्थकों ने ढोल-नगाड़ों के साथ विजय रैली निकाली और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी।

यह भी पढ़ें 👉  मां नंदा देवी महोत्सव को लेकर पुलिस अलर्ट, एसपी ने लिया सुरक्षा व्यवस्था का जायजा।

 

 

📣 स्थानीय लोगों का मानना है कि रविंदर सिंह और पूनम देवी की यह जोड़ी मिलकर गांव के विकास में अहम भूमिका निभाएगी और नई योजनाओं को ज़मीन पर उतारेगी।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, प्रतिबंधित दवाओं की खेप के साथ युवक गिरफ्तार।

 

🗣️ “यह जीत जनता की सेवा और भरोसे की जीत है। हम दोनों मिलकर क्षेत्र की भलाई के लिए पूरी ईमानदारी से काम करेंगे,” — रविंदर सिंह