रामनगर में महाकाल की शाही सवारी, सेवा और श्रद्धा का संगम।

ख़बर शेयर करें -

रामनगर में महाकाल की शाही सवारी, सेवा और श्रद्धा का संगम।

उधम सिंह राठौर – प्रधान सम्पादक

रामनगर, 1 अगस्त।
जय महाकाल ग्रुप रामनगर द्वारा आज बाबा गरीवेश्वर महादेव की भव्य शाही सवारी निकाली गई। यह सवारी गरीवेश्वर मंदिर से शुरू होकर नगर के मुख्य मार्गों से होते हुए वापस मंदिर पहुंची। मंदिर प्रांगण में बाबा महाकाल का रौद्र रूप श्रृंगार कर विशेष आरती की गई, जिसके बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  गुरुद्वारा श्री हेमकुंड साहिब यात्रा में अनुशासन और सद्भाव बनाए रखें: सेवा सिंह।

सेवा का नया उदाहरण सनातन सेवा ग्रुप ने प्रस्तुत किया, जिन्होंने पूरे मार्ग को बर्फ से सजाकर भक्तों की सेवा की।

महाकाल ग्रुप के अनुसार, कल 1 अगस्त को पायते वाली रामलीला में विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा, जिसमें सभी भक्तों को सादर आमंत्रित किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  टेंपो ट्रैवलर हादसे के बाद अस्पताल पहुंचे अजय भट्ट, चिकित्सकों से ली जानकारी।

इस आयोजन में प्रदीप अग्रवाल, अभिषेक अग्रवाल, प्रखर मित्तल, पुलकित गोयल, अरविन्द गोयल, शशांक तर्रे, ऋतिक अग्रवाल, पियूष गोयल समेत कई सदस्य सक्रिय रहे।

यह भी पढ़ें 👉  डेटा आधारित सुशासन की दिशा में उत्तराखण्ड का बड़ा कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला का किया शुभारम्भ

ख़बर शेयर करें -