सड़क हादसा : तेज रफ्तार मिनी कूपर कार ने ऑटो को भीषण टक्कर मार दी, हादसे की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पंहुची।

उधम सिंह राठौर –  प्रधान संपादक

रायपुर – राजधानी के भाठागांव फिल्टर प्लांट के पास रिंगरोड पर एक बड़ा सड़क हादसा हो गया है। जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार तेज रफ्तार मिनी कूपर कार ने ऑटो को भीषण टक्कर मार दी है। बताया जा रहा है कि कार चालक के नशे की हालत में कार ड्राइव कर रहा था। टक्कर इतनी भयावह थी कि आटो के सामने के हिस्से में कुछ नहीं बचा है। वहीं आटो चालक को चोट आने की बात भी सामने आई है। हादसे की सूचना के बाद मौके पर पंहुची पुलिस ने कार चालक युवक को पुलिस हिरासत में ले लिया है। फिलहाल पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई करने में जुटी है।

यह भी पढ़ें 👉  खताड़ी में मीट और मिठाई की दुकानों पर खाद्य सुरक्षा विभाग का छापा, छह कारोबारियों को नोटिस।

 

 

बता दें कि यह सड़क हादसा टिकरापारा थाना इलाके का है। जहां तेज रफ्तार मिनी कूपर कार ने आटो को भीषण टक्कर मारी। इतना ही नहीं नेशनल हाइवे की रेलिंग तोड़कर फिल्टर प्लांट की दीवार से कार टकरा गई। कार के सामने का हिस्सा क्षतिग्रस्त हाे चुका है। कार पूरी तरह से टूट-फूट चुकी है। साथ ही टक्कर के दौरान नेशनल हाइवे पर जगदलपुर की बस से उतरे एक यात्री को भी तेज रफ्तार मिनी कूपर कार ने रौंद दिया।

यह भी पढ़ें 👉  आदर्श रामलीला समिति के संचालन और चुनाव पर उठे सवाल, प्रशासन ने कसा शिकंजा, शिकायत के बाद पांच सदस्यीय जांच कमेटी गठित, पंजीकरण से लेकर सदस्यता और वित्तीय लेनदेन तक की होगी पड़ताल।

 

 

यात्री का रौंदते हुए नेशनल हाइवे की रेलिंग तोड़कर फिल्टर प्लांट की दीवार से कार के टकराने की जानकारी मिली है। वहीं बस से उतरे यात्री का शरीर दो भागो में कट गया है, जिससे उस युवक की मौके पर मौत हो गई है। बता दें कि मृतक युवक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है, साथ ही युवक की पहचान की जा रही है।